back to top

आईसीएमआर का दावा, भारत में कोरोना वायरस के 223 मामले

नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के 223 मामले हैं, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 नए मामले दर्ज करने के बाद यह आंकड़ा 195 बताया है। कोविड-19 संक्रमण से विश्वभर में करीब 10,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, संक्रमण मुक्त हो चुके 69 वर्षीय इतालवी पर्यटक को दिल का दौरा पड़ने से जयपुर के एक अस्पताल में उसकी गुरुवार रात मौत हो गई। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुधीर भंडारी ने यह जानकारी दी। आईसीएमआर के 20 मार्च को अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कुल 206 लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

आईसीएमआर ने बताया, 13,486 लोगों से कुल 14,376 नमूनों की 20 मार्च तक सार्स-कोवी2 जांच की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 195 आंकड़े में 32 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। विदेशियों में इटली से 17, फिलपीन से तीन, ब्रिटेन से दो, कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर से एक-एक मामला शामिल है। मंत्रालय के आंकड़ों में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में अब तक हुई चार मौतें भी शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के अभी 171 मामले हैं। इसके अलावा 20 लोग वे हैं, जो ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि चार लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली में अभी तक एक विदेशी सहित 17 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में भी एक विदेशी सहित 19 मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 47 मामले सामने आए हैं।

केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 28 मामले दर्ज किए गए हैं।

राजस्थान में सात मामले हैं जिनमें दो विदेशी शामिल हैं।

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 15 मरीज हैं।

लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़कर 10 हो गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़कर चार हो गई है।

तेलंगाना में नौ विदेशियों समेत 16 मामले सामने आए हैं।

तमिलनाडु में तीन मामले सामने आए हैं।

आंध्र प्रदेश में दो लोग इससे संक्रमित हैं।

ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है।

हरियाणा में 14 विदेशियों समेत 17 लोग संक्रमित हैं।

कारोबारी संगठन सीएआईटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कफ्र्यू की अपील को ध्यान में रखते हुए देश भर में इसके सदस्य रविवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने रविवार को मेट्रो परिचालन बंद रखने का फैसला लिया है।

लंदन से लौटी एक संक्रमित महिला के पीजीआईएमईआर से भागने और बाद में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने उसके परिवार के सदस्यों से जांच कराने तथा कोरोना वायरस प्रभावित देशों से लौट रहे लोगों को पृथक रखने के सरकार के कदम का प्रतिरोध नहीं करने का अनुरोध किया। भारत के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उनकी अदाकारा पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक संयुक्त अपील में लोगों से स्व पृथक रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...