back to top

टी20 विश्व कप स्थगित करने पर होगा विचार : आईसीसी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड की गुरुवार को जब टेलीकान्फ्रेंस के जरिए बैठक होगी तो उसमें आस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को 2022 तक स्थगित करने और अक्टूबर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन को औपचारिक रूप दिए जाने की संभावना है।

कोविड-19 महामारी के कारण बनी परिस्थितियों में अगर इसे औपचारिक रूप दे दिया जाता है तो इस फैसले से सदस्यों को आगामी महीनों के लिए अपनी द्विपक्षीय श्रृंखलाओं का खाका तैयार करने में मदद मिलेगी। आईसीसी बोर्ड के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, इसकी पूरी संभावना है कि गुरुवार को होने वाली बैठक के दौरान टी20 विश्व कप को स्थगित करने का फैसला किया जाए। लेकिन सवाल यह है कि वहां औपचारिक घोषणा की जाएगी या नहीं।

उन्होंने कहा, वर्तमान परिस्थितियों में टी20 विश्व कप के आयोजन की बहुत कम संभावनाएं है। मुझे नहीं लगता कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया या अन्य शीर्ष क्रिकेट बोर्ड को इससे परेशानी होगी। पीटीआई-भाषा ने 15 मई की अपनी रिपोर्ट में कहा था कि क्रिस टेटले की अगुवाई वाली आईसीसी प्रतियोगिता समिति कई विकल्प सामने रखेगी और इसमें एक विकल्प यह हो सकता है कि सदस्य आस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट को अक्टूबर नवंबर 2022 तक स्थगित कर सकते हैं जबकि भारत 2021 में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा।

इसका यह भी निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि भारत इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया का दौरा करेगा क्योंकि सदस्य देश महामारी के कारण पैदा हुए वित्तीय संकट से उबरने के लिए द्वपिक्षीय श्रृंखलाओं को प्राथमिकता दे सकते हैं। बोर्ड के सदस्य ने यह भी कहा कि यह केवल सदस्य देशों से ही नहीं बल्कि प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स से जुड़ा मुद्दा भी है जिसके पास संयोग से आईसीसी प्रतियोगिताओं के साथ साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल के भी प्रसारण अधिकार हैं।

बीसीसीआई प्रसारण करार से जुड़े एक सूत्र ने कहा, कुछ सवाल है जिन पर गौर करने की जरूरत है। इनमें फरवरी-मार्च 2021 में टी20 विश्व कप के आयोजन की व्यावसायिक व्यावहार्यता है। इससे पहले अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल का आयोजन फिर अगला आईपीएल मार्च से मई के बीच आयोजित करना शामिल है। उन्होंने कहा, इस तरह से हम छह महीने के अंदर तीन बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने उन द्विपक्षीय श्रृंखलाओं का जिक्र किया जिन पर बीसीसीआई सहमति जताएगा।

सूत्र ने कहा, भारत निश्चित तौर पर आस्ट्रेलिया जाएगा और इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए भारत आएगा। जहां तक दक्षिण अफ्रीका में टी20 श्रृंखला का सवाल है तो यह दक्षिण अफ्रीका को फैसला करने दो कि जहां तक आईसीसी के नीतिगत मामले हैं, उनमें उसकी स्थिति क्या है। आईपीएल का आयोजन भारत में उस समय कोविड-19 की स्थिति पर निर्भर करेगा। केंद्र सरकार स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है और ऐसे में यह टूर्नामेंट पांच सप्ताह के अंदर आयोजित किया जा सकता है। आईसीसी बोर्ड भारत में होने वाले टी20 विश्व कप 2021 में करों के छूट के मसले पर भी चर्चा कर सकता है।

बीसीसीआई ने लॉकडाउन के कारण इस पर सरकार का स्पष्ट रवैया जानने के लिए और समय देने के लिए कहा है। आईसीसी के नए चेयरमैन के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कोलिन ग्रेव्स को इस पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी इसकी दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...