back to top

आईसीसी ने महिला एकदिवसीय और पुरुष अंडर-19 क्वालीफायर किए स्थगित

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कोविड-19 महामारी के कारण 2021 महिला विश्व कप और 2022 पुरुष अंडर-19 विश्व कप के जुलाई में होने वाले क्वालीफाइंग टूर्नामेंटों को स्थगित कर दिया है। महिला क्वालीफाइंग प्रतियोगिता श्रीलंका में तीन से 19 जुलाई तक होनी थी जिसमें मेजबान श्रीलंका सहित 10 टीमों ने हिस्सा लेना था। अन्य टीमें बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, थाईलैंड, अमेरिका, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे थी।

आईसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, सदस्यों और संबंधित सरकारों तथा जन स्वास्थ्य अधिकारियों से सलाह मशविरे के बाद आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2021 के क्वालीफायर और आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 की क्वालीफाइंग प्रक्रिया को स्थगित करने का फैसला किया गया है। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 की क्वालीफाइंग प्रक्रिया की शुरुआत 24 से 30 जुलाई तक डेनमार्क में होने वाले यूरोपीय क्षेत्रीय क्वालीफायर के साथ होनी थी। इन टूर्नामेंटों का आयाजन कब किया जा सकता है इसके लिए आईसीसी प्रतिस्पर्धी देशों से सलाह मशविरा करेगा।

आईसीसी के प्रतियोगिता प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा, यात्रा लेकर जारी पाबंदियों, वैश्विक स्वास्थ्य चिंताओं और सरकार तथा जन स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह पर हमने कोविड-19 महामारी के कारण आगामी दो क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर और अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के यूरोपीय क्वालीफायर दोनों प्रभावित हुए हैं। टेटली ने कहा, खिलाड़ियों का स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है।

इस मुश्किल के समय में हमारी प्राथमिकता है कि खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों, प्रशंसकों और पूरा क्रिकेट समुदाय स्वस्थ रहे। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप क्षेत्रीय क्वालीफायर डिविजन दो की प्रतियोगिताएं भी समीक्षा के दायरें में हैं। अफ्रीका क्वालीफायर सात से 14 अगस्त के बीच तंजानिया जबकि एशिया क्वालीफायर एक से नौ दिसंबर के बीच थाईलैंड में होने हैं। सभी पांचों क्षेत्रों में डिविजन एक की प्रतियोगिताएं 2021 में होंगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...