back to top

आईसीसी, सीजीएफ ने महिला क्रिकेट क्वालीफिकेशन प्रक्रिया की जारी

दुबई। मेजबान इंग्लैंड के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की रैंकिंग में शीर्ष छह स्थानों पर काबिज महिला टीमें 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी। इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित होने वाले इन खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया जा रहा है।

चार साल में होने वाले इन खेलों के लिए आईसीसी और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने बुधवार को क्वालीफिकेशन प्रक्रिया की जानकारी दी। आईसीसी से जारी बयान के मुताबिक, मेजबान इंग्लैंड के अलावा, अगले साल एक अप्रैल तक आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष की छह अन्य टीमें भी सीधे एजबस्टन में होने वाले आठ-टीमों के टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। यह सिर्फ दूसरी बार होगा जब राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जा रहा है।

इससे पहले 1998 में कुआलालंपुर में आयोजित इन खेलों में पुरूष क्रिकेट को शामिल किया गया था। भारतीय टीम आईसीसी की मौजूदा रैंकिंग में इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर है। टूर्नामेंट की आठवीं टीम का फैसला राष्ट्रमंडल खेलों के क्वालीफायर से तय होगा। इसके विजेता का फैसला हालांकि 31 जनवरी 2022 तक हो जाना चाहिए। इसके प्रारूप और विवरण से संबंधित सूचना बाद में दी जाएगी।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट हमारे लिए शानदार अवसर है कि हम विश्व स्तर पर महिलाओं के खेल को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा, हम महिला क्रिकेट की लोकप्रियता में आई तेजी और पिछले कुछ वर्षों में हमने जो गति हासिल की है उसे बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को उनके समर्थन और इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि कैरेबियाई देशों के खिलाड़ी अपने-अपने राष्ट्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे ऐसे में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से फैसला होगा कि वेस्टइंडीज की जगह किस देश को टूर्नामेंट में मौका मिलेगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ की अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन ने कहा, हम बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के टी20 क्रिकेट की शुरुआत से बेहद खुश हैं।

क्रिकेट हमेशा से राष्ट्रमंडल देशों के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक रहा है और कुआलालंपुर में पुरुषों की प्रतियोगिता के बाद से पहली बार इसकी वापसी से हम खुश हैं। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस पर खुशी जताते हुए कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट के जुड़ने से सभी खिलाडय़िों और खेल पर बड़ा असर पड़ेगा। मुझे इन खेलों का हिस्सा बनने की उम्मीद है। हम चाहेंगे कि इसमें कुछ शानदार मैच हों।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...