back to top

विधायकों की नाराजगी दूर करने का प्रयास करूंगा : गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि अगर कोई विधायक उनसे नाराज है तो वह उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगे और यह मुख्यमंत्री के रूप में उनकी जिम्मेदारी भी है।

इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार गिराने के भाजपा के मंसूबों पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के पास बहुमत है और रहेगा।

विधायकों की नाराजगी के सवाल पर गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, “जो आदमी सत्ता में होता है, विधानसभा में भी जो सत्ता पक्ष होता है, उसकी ज्यादा जिम्मेदारी होती है विपक्ष को साथ लेकर चलने की। उसी प्रकार आज अगर मैं मुख्यमंत्री हूं और मुझसे मेरी पार्टी का कोई विधायक नाराज है तो जिम्मेदारी मेरी बड़ी बनती है कि मैं कैसे उनको वापस संतुष्ट करूं, उनका दिल जीतूं, ये मेरी जिम्मेदारी है।”

गहलोत ने कहा कि वह ये जिम्मेदारी पहले भी निभाते आए हैं और अब भी निभाएंगे, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ विधायकों को उनसे जो नाराजगी है, उसे हम दूर करने का प्रयास करेंगे।

गहलोत ने कहा कि राज्य की जनता, विधायकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के ‘घमंड’ को आइना दिखा दिया है और कांग्रेस सरकार गिराने के उसके मंसूबों पर पानी फिर गया है।

गहलोत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी एक है और रहेगी। उन्होंने कहा, “पार्टी एकजुट रहेगी, पार्टी पांच साल तक शासन करेगी, अगला चुनाव भी जीतकर आएंगे हम लोग। पब्लिक ने तय कर लिया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा ने जो षड्यंत्र किया है, इसका सबक सिखाने का मौका अब आम जनता के सामने आएगा, अगला चुनाव, 2023 में आएगा और पांच साल तक सरकार चलेगी। सरकार पहले भी बहुमत में थी, आज भी है, कल भी रहेगी। इनके मंसूबों पर पानी फिर गया है।”

इस बीच तीन निर्दलीय विधायक मंगलवार सुबह यहां मुख्यमंत्री गहलोत से मिले। निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला, सुरेश टांक व खुशवीर सिंह ने मुख्यमंत्री निवास में गहलोत से मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...