back to top

अपने पीछे अच्छे काम की विरासत छोड़कर जाना चाहती हूं, इंटरव्यू में बोलीं सुष्मिता सेन

मुंबई। अभिनेत्री सुष्मिता सेन का कहना है कि एक समय बॉक्स ऑफिस की सफलता उनके लिए सफल होने का पैमाना हुआ करती थी, लेकिन अब वह गुणवत्तापूर्ण काम करने पर अधिक ध्यान देती हैं। बीवी नंबर1, फिलहाल, आंखें और मैं हूं ना जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल करने वाली सेन ने पांच साल तक अभिनय से दूरी बनाकर रखी और उन्होंने 2000 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी मंच पर रिलीज हुई सीरीज आर्या के साथ अभिनय के क्षेत्र में वापसी की।

सेन ने पीटीआई-भाषा से एक साक्षात्कार में कहा, जब मैंने फिल्म जगत में शुरुआत में की थी, तब मेरा लक्ष्य यह था कि मेरी फिल्में सफल हों और मैं यह सोचती थी कि सफल होने के लिए फिल्म को कितने करोड़ों रुपए का कारोबार करना होगा। उन्होंने कहा, अब मैं अपने पीछे ऐसे काम की विरासत छोड़कर जाना चाहती हूं, जिसे आप और अन्य लोग जब पीछे मुड़कर देखें तो कहें कि यह अच्छी अभिनेत्री थी।

हाल में ओटीटी मंचों के जरिए अभिनय क्षेत्र में वापसी करने वाली सेन की सीरीज आर्या का तीसरा सीजन शुक्रवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुआ। उन्होंने हाल में ताली सीरीज में एक ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता का किरदार निभाया था। सेन (47) ने कहा कि उन्होंने बड़े पर्दे से अभिनय जगत में कदम रखा था, इसलिए वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं, बशर्ते पटकथा में दम हो।

राम माधवानी और संदीप मोदी द्वारा निर्मित आर्या हालैंड की टेलीविजन सीरीज पेनोजा का आधिकारिक रीमेक है, जिसकी कहानी एक महिला और अपने परिवार को बचाने के उसके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। पूर्व मिस यूनिवर्स सेन ने कहा, किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री के लिए ( आर्या में आर्या और ताली में गौरी सावंत) इन किरदारों को निभाना बहुत सम्मान की बात है, लेकिन मेरे जैसी अभिनेत्री, जिसने अभिनय छोड़ने के बाद वापसी की हो और जो अपने करियर के चरम पर भी नहीं थी, उसे इस प्रकार का मौका मिलना वाकई सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

सेन ने आर्या के तीसरे सीजन के लिए केरल की युद्ध कला कलारिपयाट्टू का प्रशिक्षण भी लिया। उन्होंने कहा, मुझे लगा था कि यह बहुत मुश्किल होगा, लेकिन मुझे सिखाने वाली टीम ने इसे मजेदार बना दिया। अभिनेत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब वह समीक्षाओं से डरती थीं लेकिन अब उन्होंने सकारात्मक और नकारात्मक दोनों समीक्षाओं को सहजता से लेना सीख लिया है। आर्या-3 में सिकंदर खेर, विकास कुमार, माया सराओ और इला अरुण ने भी अभिनय किया है।

RELATED ARTICLES

शो में दिखेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल : धवल ठाकुर

वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे शो के कलाकारलखनऊ। वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के सीजन...

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

शो में दिखेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल : धवल ठाकुर

वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे शो के कलाकारलखनऊ। वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के सीजन...

जैन मंदिर: मंत्रोच्चारण के साथ हुई गोद भराई

काकोरी पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भगवान आदिनाथ के माता-पिता और सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी का हुआ अभिनंदनलखनऊ। आशियाना के दिगंबर जैन मंदिर में उपाध्याय रत्न श्री...

आज शनि के नक्षत्र में आएंगे देवगुरु बृहस्पति

4 राशियों की चमकेगी किस्मतलखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है....

ज्येष्ठ प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत आज, बप्पा की होगी पूजा

सुख, समृद्धि, सन्तति तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती हैलखनऊ। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का...

कलाकार को आलोचना की चिंता कभी नहीं करनी चाहिए : देविका

एसएनए में कपिला राज की स्मृति में व्याख्यान का आयोजनलखनऊ। योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं मंत्री संस्कृति एवं...

कलर्स आफ अयोध्या में कई कलाकृतियों ने लिया आकार

अखिल भारतीय कला शिविर का तीसरा दिनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...