back to top

मैंने तो पांडव की तरह पांच गांव मांगे थे लेकिन अब युद्ध होगा : शिवपाल

12 अक्टूबर को श्रीकृष्ण की कर्मभूमि से रथ यात्रा करेंगे शुरू

 

लखनऊ। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने सपा का नाम लिये बगैर विधानसभा चुनाव को लेकर युद्ध की बात कर डाली। बुधवार को एक मॉल का शुभारंभ करने इटावा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित करते हुए कहा कि इंतजार करते-करते थक गया हूं, अब तो युद्ध ही होना है इसलिए हम निकल पड़े हैं। शिवपाल ने कहा कि 12 अक्टूबर को वह श्रीकृष्ण की कर्मभूमि मथुरा से रथ यात्रा लेकर निकलेंगे। उन्होेंने कहा कि जिस तरह पांडवों ने महाभारत के युद्ध में केवल पांच गांव मांगे थे और पूरा राज्य उन पर छोड़ दिया था, उसी तरह हमने भी केवल अपने साथियों का सम्मान मांगा था। उन्होंने कहा कि मुझे सम्मान दो या न दो, हमने तो बहुत कुछ पा लिया है, मंत्री भी रहा, अध्यक्ष भी रहा और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गया हूं। मैंने तो 22 नवंबर 2020 में कहा था कि अगर कहोगे तो हम चुनाव भी नहीं लड़ेंगे लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि आज भी मैंने फोन और मैसेज किया कि बात कर लो, भाजपा को हराने के लिए बात करना जरूरी है।

 

भाजपा को हराने के लिए सब एक हो जाओ, मुझे सम्मान मिले न मिले लेकिन मेरे साथियों को सम्मान मिले, परंतु मुझे अलग कर दिया गया। नेता जी नहीं चाहते थे, इसके बावजूद मुझे अलग कर दिया गया। शिवपाल ने यह भी कहा कि मैंने कहा था कि सब एक हो जाओ। एक हो जाओगे तो अखिलेश आप मुख्यमंत्री बन जाओगे। लखीमपुर कांड को लेकर गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताते हुए कहा कि जिस देश में ऐसे मंत्री होंगे, जिन पर हत्या के मुकदमे दर्ज हों, तो बताओ वहां क्या हाल होगा?

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...