back to top

मुझे यकीन है कि मां मेरे लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी : अक्षय कुमार

मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन पर अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया को याद किया। उन्होंने मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने तथा दुआओं के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया। अभिनेता की मां अरुणा भाटिया का बुधवार की सुबह निधन हो गया था। अक्षय ने ट्विटर पर एक भावुक संदेश में अपनी मां के निधन की जानकारी दी थी। अभिनेता ने बृहस्पतिवार को अपने 54वें जन्मदिन पर कहा कि उनकी मां जरूर उनके लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी।

 

कुमार ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, यह तो कभी नहीं चाहा था, लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहीं से मेरे लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी। आप सभी का संवेदनाएं व्यक्त करने और दुआओं के लिए शुक्रिया। जिंदगी यूं ही चलती रहती है। अक्षय उनकी मां के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पाकर सोमवार को लंदन से देश लौट आए थे। वहां वह अपनी आने वाली फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...