back to top

माता-पिता की सहमति से लंदन में हूं, परिवार में कोई मतभेद नहीं : सिंधू

नई दिल्ली। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने मंगलवार को कहा कि वह अपने परिवार और कोचों की सहमति से लंदन में हैं और इस तरह उन्होंने इनमें से किसी के भी साथ मतभेद की खबरों को खारिज किया। सिंधू के पिता ने हालांकि हैदराबाद में राष्ट्रीय शिविर से उनके खुश नहीं होने के बारे में कहा।

ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू पिछले 10 दिन से लंदन में हैं और सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर गेटोरेड खेल विज्ञान संस्थान (जीएसएसआई) की खेल पोषण विशेषज्ञ रेबेका रेंडेल के साथ तस्वीर पोस्ट की। सिंधू जीएसएसआई में ही ट्रेनिंग कर रही हैं। एक खबर में दावा किया गया है कि सिंधू ने परिवार में तनाव के कारण देश छोड़ा है लेकिन इस स्टार खिलाड़ी ने इन अटकलों को खारिज किया।

ने मंगलवार को ट्विटर पर डाले बयान में कहा, मैं कुछ दिन पहले लंदन आई जिससे कि अपने जीएसएसआई के साथ अपने पोषण और उबरने से जुड़ी चीजों पर काम कर सकूं। मैं अपने माता-पिता की सहमति से यहां आई हूं और इस संदर्भ में परिवार में कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे अपने माता-पिता से कोई समस्या क्यों होगी जिन्होंने मेरे लिए अपने जीवन में बलिदान दिए। मेरा परिवार एक दूसरे के काफी करीब है और वे हमेशा मेरा समर्थन करते हैं। मैं अपने परिवार के सदस्यों के रोजाना संपर्क में हूं।

इससे पहले सिंधू के पिता पीवी रमन्ना ने कहा था कि उनकी बेटी बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के कैलेंडर के अगले साल होने वाले एशियाई चरण की तैयारी के लिए लंदन में है क्योंकि हैदराबाद में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में वह उचित अभ्यास नहीं कर पा रही थी। कोविड-19 महामारी के कारण बीडब्ल्यूएफ को विश्व टूर फाइनल्स (27-31 जनवरी) और दो एशिया ओपन (2-17 जनवरी और 19-24 जनवरी) को अगले साल जनवरी में बैंकॉक स्थानांतरित कराने को बाध्य होना पड़ा।

रमन्ना ने कहा कि यह स्टार खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में अपनी ट्रेनिंग से खुश नहीं थी। उन्होंने कहा, यहां वह उचित अभ्यास नहीं कर पा रही थी। एशियाई खेल 2018 के बाद गोपी (मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद) ने उसकी ट्रेनिंग में रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने उसके साथ ट्रेनिंग के लिए उपयुक्त अभ्यास जोड़ीदार मुहैया नहीं कराया। रमन्ना ने दावा किया, वह स्तरीय अभ्यास नहीं कर पा रही थी और अपने साथ हो रहे व्यवहार से तंग आ चुकी थी।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...