back to top

मैं स्वस्थ हूं और बिल्कुल ठीक हूं : हेमा मालिनी

मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने संबंधी अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार को एक वीडियो जारी किया और कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हेमा मालिनी ने ट्विटर पर 28 सेकंड का एक वीडियो जारी किया।

वीडियो में उन्होंने कहा, मुझे सुनने में आ रहा है कि मेरी तबियत ठीक नहीं है और मैं अस्पताल में हूं, लेकिन मैं अपने सभी चाहने वालों को बताना चाहती हूं कि यह सच नहीं है। मुझे कुछ नहीं हुआ है। मैं स्वस्थ हूं और ईश्वर की कृपा से बिल्कुल ठीक हूं। उन्होंने कहा, आप सब की चिंताओं के लिए आपका आभार।

इससे पहले हेमा मालिनी की बेटी अभिनेत्री ईशा देओल ने अपनी मां को अस्पताल में भर्ती कराए जाने संबंधी खबरों को अफवाह बताया था। ईशा ने ट्वीट कर लोगों से इस अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा था। उन्होंने ट्वीट किया, मेरी मां ड्रीमगर्ल पूरी तरह से ठीक और स्वस्थ हैं। उनकी सेहत से जुड़ी खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं, कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। आपके प्यार और आपकी चिंताओं के लिए आप सबका आभार।

दरअसल, अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि के बाद हेमा मालिनी की भी तबियत खराब होने की खबरें आने लगी थीं। अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री रहीं हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...