back to top

हैदराबाद मुठभेड़: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सहित प्रदेश के लोगों ने जताई खुशी

भोपाल। हैदराबाद में एक पशु-चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों के शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने का भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के लोगों ने खुशी जताई है।

चौहान ने अपने मुख्यमंत्री काल में बलात्कारियों के लिए मध्य प्रदेश में फांसी की सजा का प्रावधान किया था। चौहान ने ट्विटर पर लिखा, हैदराबाद में नरपिशाचों को उनके पाप की सजा मिली। पूरे देश को बड़ा सुकून मिला। दुष्टों के साथ यही व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने कहा, जो दूसरों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, उनके साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए। मुझे खुशी है कि न्याय जल्दी मिल गया। दिशा को न्याय मिला।

चौहान ने आगे लिखा, हमने तो मध्यप्रदेश में बलात्कारियों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया, लेकिन लोअर कोर्ट, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और दया याचिका के कारण न्याय विलंबित होता है। जब न्याय विलंबित होता है, तो डर खत्म हो जाता है। इसलिए न्याय तुरंत होना चाहिए।

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया, मुझे लगता है कि जिस प्रकार से देश में बलात्कार की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है और अदालती प्रक्रिया के निर्णय देर से होते हैं, हैदराबाद में बलात्कारियों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने से अपराधों पर लगाम लगेगी। उन्होंने कहा, बलात्कार करने वाले अपराधियों को मुठभेड़ में मारने पर जिस तरह से देश में इसके पक्ष में प्रतिक्रिया आ रही है और देश के लोगों में खुशी है, इससे बलात्कारियों में भय भी व्याप्त होगा।

भोपाल गैस कांड के पीड़ितों के हितों के लिए करीब 35 सालों से काम करने वाले भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष रशीदा बी ने कहा, ऐसे लोगों को वैसे ही तड़पा-तड़पा कर मारना चाहिए था जैसे उन्होंने लड़की को मारा था या अदालत से फांसी दी जानी चाहिए थी। एक सेकेंड में उनकी मौत हो गई। नसीहत वाली सजा मिले, यह संदेश नहीं गया।

इसलिए पुलिस ने इन्हें एक सेकेंड में मार कर यह अच्छा नहीं किया। उन्होंने कहा, इसके अलावा, हो सकता है कि वे बेगुनाह हों और असली गुनाहगार बच जाएं। इसी बीच, इनकम टैक्स सलाहकार एवं वकील धर्मेन्द्र गुप्ता ने संतुलित बयान देते हुए कहा, पुलिस ने उन्हें मार कर बहुत बढय़िा किया, लेकिन तरीका गलत है। यदि सही में अपराधी भाग रहा था, तो पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ में मार कर अच्छा किया। लेकिन यदि यह फर्जी मुठभेड़ है तो यह भीड़ द्वारा पीटकर हत्या करने जैसा ही है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...