back to top

सीएए, एनआरसी के खिलाफ सैकड़ों प्रदर्शनकारियों का जंतर-मंतर की ओर कूच

नयी दिल्ली। विद्यार्थियों और नागरिक संस्थाओं के सदस्यों समेत सैकड़ों लोग सोमवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी का विरोध करते हुए मध्य दिल्ली में सड़कों पर उतरे। विभिन्न आकार और रंगों की तख्तियां तथा बैनर लिए ये लोग पूर्वाह्न 11 बजे मंडी हाउस में एकत्र हुए और इन लोगों ने जंतर-मंतर की ओर कूच शुरू किया। वे बाराखंभा रोड और टॉलस्टाय रोड होते हुए करीब दोपहर साढ़े 12 बजे जंतर-मंतर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक कर्मी तैनात थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, प्रदर्शनकारियों के पास मार्च निकालने की अनुमति नहीं है लेकिन जब तक वे शांति बनाये रखते हैं।, तब तक हमें कोई दिक्कत नहीं है। वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया ने इस प्रदर्शन का आह्वान किया था। वैसे प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उनके पास अनुमति है और वे जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे।

प्रदर्शन में शामिल दस साल की उम्र के बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्तियों तक, नागरिक संस्थाओं के सदस्य और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सीएए और सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों, सावित्रीबाई फुले जैसी समाज सुधारकों की तस्वीरें थीं। उन्होंने मांग की कि सरकार यह कानून वापस ले।

डॉ. कफील खान की पत्नी और शरजील इमाम के भाई ने भी वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया के तत्वावधान में निकाले गए इस मार्च में हिस्सा लिया। खान को गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल त्रासदी में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों से सितंबर में बरी कर दिया गया था। पिछले दिनों उन्हें सीएए को लेकर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इमाम को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव सिराज तालिब ने कहा, हम सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे पास अनुमति है। मैंने पुलिस से बात की है और हम जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी सीएए, सरकार और भाजपा के खिलाफ नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था, सीएए और एनआरसी नामंजूर है और हम भारतीय एनआरसी के खिलाफ खड़े हैं और संशोधित नागरिकता कानून को खारिज करते हैं। निजी कंपनी में काम करने वाले 20 वर्षीय रियासत मलिक ने कहा कि वह सीएए विरोधी प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए सुंदरनगरी से करीब 80 महिलाओं के साथ यहां आया है।उसने कहा, शाहीन बाग की तरह ही सुंदरनगरी में भी कई महिलाएं इस नये कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठी है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...