back to top

बॉलीवुड डांसर्स की मदद के लिए आगे आये ऋतिक रोशन

मुंबई। हालिया महामारी के कारण, दुनिया रुक सी गयी है। कई व्यवसाय सहित मनोरंजन उद्योग भी बंद की मार झेल रहा है। ऐसे इस कठिन समय में, अभिनेता ऋतिक रोशन उन लोगों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहे हैं, जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है। वर्तमान में प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पर रोक लगी हुई है और दिहाड़ी मजदूर व डांसर्स सबसे अधिक प्रभावित हैं।

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर, बॉस्को से यह जानने पर, ऋतिक रोशन ने उन 100 बॉलीवुड डांसर्स के खातों में पैसा जमा किया है, जिनके साथ वे अतीत में कहीं ना कहीं काम और परफॉर्म कर चुके है। बॉलीवुड गानों के डांसर कॉर्डिनेटर राज सुरानी ने साझा किया, ऋतिक रोशन ने इस कठिन समय में 100 डांसर्स की सहायता की है। उनमें से कई अपने गांव लौट चुके है, जबकि कुछ को किराए का भुगतान करने में मुश्किल हो रही है और एक डांसर का परिवार कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है, ऐसे में इन सभी के लिए ऋतिक रोशन की मदद बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर आई है।

ऋतिक रोशन द्वारा बैंक खातों में ट्रांसफर किये गए पैसे

बैकग्राउंड डांसर्स खुशी से अभिभूत थे जब उन्हें एसएमएस मिला जिसमें लिखा गया था कि ऋतिक रोशन द्वारा उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किये गए हैं। कोविड संकट के दौरान उनके समर्थन के लिए सभी डांसर्स उनके बेहद आभारी हैं। कृतज्ञता और प्रशंसा से भरे, इन डांसर्स ने अपने सोशल मीडिया पर इस समर्थन के लिए सुपरस्टार को धन्यवाद कहा है। जब से महामारी ने तबाही मचाना शुरू की है, ऋतिक अपने समय और संसाधनों का दान कर रहे हैं।

चाहे वह बीएमसी कार्यकतार्ओं और कार्यवाहकों के लिए मास्क दान करना हो या गैर-लाभकारी संगठन ‘अक्षय पात्र’ के साथ हाथ मिलाना हो, जरूरतमंदों को भोजन प्रदान करना और असमर्थ लोगों के लिए 1.2 लाख भोजन की सुविधा के मुहैया करवाना हो, उन्होंने हर संभव तरीके से लगातार मदद की है। ऋतिक उद्योग के पपराजी कम्युनिटी के लिए मदद का हाथ बढ़ाने वाले पहले व्यक्ति थे जिनकी अभिनेता ने पैसों से मदद की थी। वह ‘आई’ फॉर इंडिया पहल का भी हिस्सा थे जिसने प्रभावितों के लिए दान इकट्ठा करने पर ध्यान केंद्रित किया था।

जब हम कर्तव्यनिष्ठा से सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं, तो यह देखकर बेहद खुशी महसूस होती है कि ऋतिक इस कठिन समय में समर्थन के लिए आगे आये है और दूसरों की मदद करने के लिए उनके पास एक बड़ा दिल है। इससे यही साबित होता है कि अगर दिल बड़ा हो तो, हम किसी भी तरीके से मदद कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...