back to top

‘हाउडी, मोदी’ सम्मेलन में भाग लेने के लिए 40 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण

ह्यूस्टन: भारतीय अमेरिकी समुदाय के सम्मेलन ‘हाउडी, मोदी’ में शिरकत करने के लिए करीब 40 हजार लोग अभी तक पंजीकरण करा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 सितम्बर को इस सम्मेलन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका आ रहे हैं। हाउडी हाऊ डू यू डू (आप कैसे हैं) का संक्षिप्त रूप है। दक्षिण पश्चिमी अमेरिका में आम तौर पर लोग एक दूसरे से मिलते वक्त हाल चाल जानने के लिए यही बोलते हैं। ह्यूस्टन के एक गैर सरकारी संगठन टेक्सास इंडिया फोरम ने बताया कि समारोह में आने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा, लेकिन इसके लिए पास होना जरूरी है। अमेरिका के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले शहर के एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।

 

ह्यूस्टन में पांच लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग रहते हैं। ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन में स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं, जहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। टेक्सास इंडिया फोरम ने बताया कि पहले सप्ताह में ही 39,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करा लिया था। 1000 से अधिक स्वयंसेवक और 650 वेलकम पार्टनर कार्यक्रम से जुड़े हैं। अमेरिकी सीनेटर जॉन कोर्निन ने कहा, टेक्सास के लाखों भारतीय अमेरिकी की ओर से और सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष तौर पर मैं प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन में स्वागत करता हूं। मोदी अमेरिका में भारतीय समुदाय को तीसरी बार संबोधित करेंगे। इससे पहले 2014 में न्यूयॉर्क के मैडीसन स्क्वायर गार्डन और 2016 में सिलिकॉन वैली में वह भारतीय समुदाय को संबोधित कर चुके हैं। दोनों समारोह में 20,000 से अधिक लोगों ने शिरकत की थी।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...