back to top

शिखर धवन के साथ पृथ्वी शॉ की कैसी है दोस्ती, खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर है और इस टीम में पृथ्वी शॉ भी हैं। पृथ्वी के हालिया फॉर्म को देखते हुए हो सकता है उन्हें वनडे व टी20 सीरीज में पदार्पण का मौका मिल जाए। ऐसे में अगर सबकुछ ठीक रहा है तो वो पहली बार धवन के साथ भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे। श्रीलंका दौरे इस टीम में शामिल कई खिलाड़यों के लिए अहम है क्योंकि वो यहां पर अच्छे प्रदर्शन के जरिए टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया में अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। पृथ्वी शॉ के पास भी ये एक शानदार मौका होगा। पृथ्वी शॉ को लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में जगह मिली है और वो इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

 

पृथ्वी शॉ ने कहा कि, वो भारत के लिए इस वनडे व टी20 सीरीज जीतना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने टीम के कप्तान धवन के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की। स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मैं इस मौके का पूरा फायदा उठान चाहता हूं क्योंकि एक लंबे अरसे के बाद मुझे ये चांस मिला है। जब मैं भारत के लिए या किसी और टीम के लिए खेलता हूं तो मैं अपनी टीम को सबसे आगे रखता हूं तो जाहिर तौर पर मैं इंडिया के लिए यह सीरीज जीतना चाहता हूं। उनका प्रदर्शन इस साल आइपीएल के पहले पार्ट में लाजवाब रहा था और उससे पहले विजय हजारे में उन्होंने जमकर रन बनाए थे। वो विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में 800 से ऊपर रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

 

शिखर धवन के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात करते हुए पृथ्वी शॉ ने कहा कि, मैं और शिखी (शिखर धवन) भाई दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपन करते हैं, हम उससे पहले भी अच्छे दोस्त थे, लेकिन इसके बाद से हमारी बॉन्डिंग बेहतर हुई है क्योंकि हम मैदान के बाहर भी एक दूसरे के साथ काफी टाइम बिताते हैं चाहे फिर वो डिनर के समय पर या फिर उनके रूम में मौज-मस्ती करते हुए। हम दोनों काफी बातचीत करते हैं और यही दोस्ती फील्ड पर भी दिखता है। हम मैदान के बाहर और ओवरों के बीच में क्रिकेट को लेकर भी काफी बातें करते हैं। उनके साथ बल्लेबाजी करना काफी मजेदार रहता है। आपको बता दें कि, धवन और पृथअवी शॉ आइपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...