back to top

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रभाव को प्रदर्शित करेगा ‘हाउडी, मोदी’ कार्यक्रम

ह्यूस्टन: अगले महीने यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित किया जाने वाला ‘हाउडी, मोदी कार्यक्रम’ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रभाव को प्रदर्शित करेगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रभाव को दर्शाएगा। ह्यूस्टन के गैर-लाभकारी संगठन टेक्सास इंडिया फोरम (टीआईएफ) ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी लोगों के अलावा उनके अमेरिकी मित्र भी भाग लेंगे और अपनी जबरदस्त सफलता का जश्न मनाएंगे तथा अमेरिकी-भारत आर्थिक तथा राजनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। हाउडी का अर्थ ‘हाउ डू यू डू’ है। यह दक्षिण पश्चिम अमेरिका में दोस्ताना अभिवादन के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द है। आयोजकों ने कहा कि 22 सितम्बर को एनआरजी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 50 हजार से अधिक लोग पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं। ऐसी उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में किसी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए सबसे बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

 

कार्यक्रम के लिए प्रवक्ता गीतेश देसाई ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी आज केवल एक शिक्षित और धनी समुदाय नहीं हैं, बल्कि एक एकीकृत आवाज, संगठित और राष्ट्रीय राजनीतिक तथा नीतिगत आकांक्षाओं के साथ शक्तिशाली मतदान समूह बन गए हैं। उन्होंने कहा कि आज इस समुदाय का प्रभाव अमेरिकी राजनीति और व्यापार पर स्पष्ट है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने और इस वर्ष मई में फिर से निर्वाचित होने के बाद भारतीय-अमेरिकी समुदाय को मोदी का यह तीसरा सबसे बड़ा संबोधन होगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...