back to top

लखनऊ में प्रियंका के रहने के लिए तैयार है आवास

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली का बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बाद उनके लखनऊ आने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। राजधानी में एक नजदीकी रिश्तेदार का आवास उनके लिए पहले ही छह महीने से साफ-सफाई कर तैयार रखा गया है। कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन कुमार ने गुरुवार को बताया कि पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए छह महीने पहले ही तय किया गया था कि वह लखनऊ आकर रहेंगी।

दिवंगत शीला कौल के आवास को प्रियंका की जरूरतों के हिसाब से दुरुस्त किया गया है। वह पूर्व में यहां तीन दिन तक रह चुकी हैं। सरकार ने बुधवार को प्रियंका से कहा था कि एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद वह लुटियन दिल्ली स्थित अपना बंगला एक महीने में खाली कर दें। केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में प्रियंका से एक अगस्त या इससे पहले बंगला खाली करने को कहा गया है।

आदेश में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करतीं तो उन्हें नियमों के तहत क्षतिपूर्ति शुल्क और दंडात्मक किराया देना होगा। कुमार ने कहा कि अगर प्रियंका को नोटिस नहीं भी मिलता, तो भी वह लखनऊ आकर रहतीं। वह उत्तर प्रदेश में महीने के 20-22 दिन रहेंगी। यह छह महीने पहले ही तय हो गया था। उन्होंने बताया कि यह भी तय किया गया कि वह पूरे राज्य का दौरा करेंगी। सारा कामकाज वह लखनऊ से संभालेंगी।

पिछले साल दो अक्टूबर को गांधी जयंती मार्च में शामिल होने आईं प्रियंका उक्त मकान में गई थीं और वहां कुछ समय रुकी थीं। मकान खाली पड़ा है। कौल परिवार का कोई सदस्य वहां नहीं रह रहा है। कांग्रेस विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से मकान में काम शुरू हो गया है। छह महीने से साफ-सफाई चल रही है। दिवंगत शीला कौल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मामी थीं। उनका आवास उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर गोखले मार्ग पर है।

प्रियंका को जब कांग्रेस महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया था, तब तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि प्रियंका को दीर्घकालिक योजना के तहत जिम्मेदारी दी गई है। वह चार महीने के लिए नहीं भेजी गई हैं। वह दीर्घकालिक योजना के तहत भेजी गई हैं।

सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी सुरक्षा हटाकर सीआरपीएफ की जेडप्लस सुरक्षा दी थी। एसपीजी सुरक्षा के रहते तो प्रियंका 35, लोधी एस्टेट स्थित अपने बंगले में रह सकती थीं लेकिन जेडप्लस सुरक्षा में ऐसा प्रावधान नहीं है, इसलिए उन्हें अब यह बंगला खाली करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...