back to top

सपा सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने कानूनव्यवस्था, बाढ़ और कोरोना वायरस संकट को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा सदस्यों ने राज्य की कानूनव्यवस्था, बाढ़ के कारण उत्पन्न हालात और कोरोना वायरस महामारी से निपटने के सरकार के तरीकों पर सवाल उठाते हुए प्रश्नकाल स्थगित कर पहले इन विषयों पर चर्चा कराने की मांग की।

सपा सदस्य नरेश उत्तम पटेल ने कहा, पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। प्रदेश में लोग कोरोना वायरस, बाढ़ और लाठीगोली से मर रहे हैं। पूरे प्रदेश में अफरातफरी मची है, मगर सरकार हालात को लेकर गम्भीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह संवेदनहीनता बरत रही है और राज्य में किसी का जीवन सुरक्षित नहीं है। मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और जनता की कोरोना वायरस से मौत हो रही है।

सदन में पहले इन्हीं मुद्दों पर चर्चा कराई जाए। सपा सदस्य राजपाल कश्यप और राजू यादव ने भी सभापति से यही अनुरोध किया। इसी दौरान सपा के सदस्य हाथों में तख्ती लेकर सदन के बीचोंबीच आ गए और नारेबाजी करने लगे। बसपा सदस्य भी अपनेअपने स्थान पर तख्ती लेकर खड़े हो गए।

सभापति रमेश यादव ने आसन के समीप आए सदस्यों से अपनेअपने स्थान पर जाने का आग्रह किया और कहा कि प्रश्नकाल के बाद वे सदन में ए मुद्दे उठा सकते हैं। बारबार आग्रह के बावजूद हंगामा थमते न देख सभापति ने सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...