back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की भयावह हालत : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से भयावह हालात है। भाजपा सरकार ने पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं सीखा उसी अक्षम्य लापरवाही का नतीजा है कि सब तरफ अफरा तफरी मची हुई है। भाजपा सरकार ने अपनी वाहवाही के मेडल बटोरने में ही पूरा साल गुजार दिया और जनता को बिना इलाज मरने को छोड़ दिया है। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या होगा कि मुख्यमंत्री ‘टीका उत्सव’ मना रहे हैं जबकि राजधानी लखनऊ की जनता ‘चिता उत्सव’ में डूबी है। अंतिम संस्कार के लिए कई दर्जन नये प्लेटफार्म बनाने पड़े हैं, विद्युत शवदाह गृह कम पड़ गये हैं और शवदाह के लिए लकड़ियां बाहर से मंगानी पड़ रही है।

अखिलेश ने कहा कि कैसी विडम्बना है कि कोरोना के दूसरे संक्रमण के दौर में उत्तर प्रदेश में न पर्याप्त दवाइयां मिल रही है, न ही ट्रैकिंग और टेस्टिंग की सुचारू व्यवस्था है। जांच रिपोर्टें 24 घंटे के बजाय 7 दिन में मिल रही है। बचाव के तौर तरीकों पर भी भ्रम की स्थिति है। प्रदेश में 15 हजार से ज्यादा संक्रमित रविवार को मिले 67 मौते हुईं। राजधानी लखनऊ में रविवार को 4,444 मरीज मिले जिनमें 31 की मौत हो गयी। गोरखपुर में कोरोना संक्रमण का रिकार्ड टूटा, एक दिन में 438 मरीज मिले 3 की मृत्यु हो गयी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अंत्येष्टि के लिए लखनऊ में वेटिंग और टोकन की व्यवस्था के विचलित करने वाले दृश्य दिखाई दिये। बड़ी संख्या में डाक्टर, पैरामेडिकल कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सेनेटाइजेशन के लिए पर्याप्त मशीने नहीं है। कोविड अस्पताल पहले से भी कम है। आईसीयू बेडों का अभाव कोढ़ में खाज पैदा कर रहा है। अनुमान है कि कोरोना की इस दूसरी लहर में दैनिक संक्रमण 1.70 लाख तक पहुंच जायेगा। 20-25 अप्रैल के बीच कोरोना के मामले चरम पर होंगे।

अखिलेश ने कहा कि राजधानी लखनऊ में संक्रमितों की तुलना में रिकवरी रेट पांच गुना से भी कम है। धीमी रिकवरी की वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़रही है। महज 19 प्रतिशत लोगों के ठीक होने की सूचनाएं हैं। तमाम शैक्षिक संस्थानों में शिक्षक-कर्मचारी संक्रमित पाये गये है। अव्यवस्था के चलते बहुत से होम आइसोलेट मरीजों को अस्पताल जाने में भी लग रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी अक्षमताओं के चलते कोरोना अवधि में श्रमिकों के पलायन की खबरें भी आने लगी है। कल-कारखानों के बंद होने से अर्थव्यवस्था का बुरी तरह प्रभावित होना निश्चित है। आज भी व्यापार-रोजगार की दशा ठीक नहीं है। शैक्षिक संस्थाओं की बंदी से शैक्षणिक गतिविधियां ठप्प चल रही हैं और पूरा एक साल बेकार चला गया है। इन हालातो के लिए भाजपा सरकार ही दोषी है जो जनता की मूल समस्याओं से मुंह चुराते हुए इवेंट मैनेजमेंट में ही लगी रहती है। आसन्न संकट के प्रति उसमें जरा भी संवेदना और गम्भीरता नहीं है।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...