back to top

घने कोहरे में भीषण हादसा, आपस में टकराए कई वाहन, तीन लोगों की मौत

उन्नाव/बागपत/इटावा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे की वजह से अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

राजधानी से सटे उन्नाव जिले में बांगड़मऊ पुलिस थाना अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस्वे पर एक कंटेनर ट्रक से तीन बसों और दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि कम से कम 15 लोग घायल हो गए। बांगड़मऊ थाने के एसएचओ ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, घने कोहरे की वजह से एक कंटेनर ट्रक के पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी जिसके बाद दो अन्य बसें उस दुर्घटनाग्रस्त बस से भिड़ गईं और फिर दो कारें पीछे से आकर इन बसों से टकरा गईं। यह दुर्घटनाएं बुधवार को तड़के घटीं।

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में विजय कुमार (50) की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में खेकड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक वैन की एक ट्रक से टक्कर हो गई जिससे वैन में सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

खेकड़ा पुलिस थाने के एसएचओ राजीव सिंह ने कहा, बुधवार को तड़के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस्वे पर एक यात्री वैन एक ट्रक से टकरा गई जिससे वैन में सवार सीमा (44) और मंदीप (38) की मौत हो गई, जबकि वैन में सवार 11 अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि घने कोहरे की वजह से वैन का ड्राइवर ट्रक को नहीं देख सका जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।

उधर, इटावा में बुधवार की सुबह जसवंतनगर क्षेत्र में आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के समय ये तीनों सड़क के किनारे खड़े थे और तभी एक ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी। इन तीनों व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...