back to top

गृहमंत्री ने दिल्ली के दंगों में यूपी का हाथ होने पर करायी बदनामी : अखिलेश

लखनऊ। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने दिल्ली के दंगों में उत्तर प्रदेश के लोगों का हाथ होने की बात कहकर उत्तर प्रदेश की खासी बदनामी कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश को देश-विदेश तक में बदनाम कर रही है। यूपी पूरी तरह अराजकता का जंगल प्रदेश बन गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मासूम बच्चियों तक की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्याओं की वारदातें भाजपा सरकार को छोड़कर सभी को शमिंर्दा कर रही हैं। आखिर इस सबके लिए जिम्मेदारी किसकी है? जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की ही सरकार है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले राज्यपाल ने यूपी में सब ठीकठाक होने की बात कही थी, क्या अभी भी वह अपनी उसी राय पर कायम है? होली का त्योहार सद्भाव, प्रेम और परस्पर मैत्री का होता है पर ‘भाजपाराज’ में यह दिन दुराचार, दुष्कर्म और हत्या, अपहरण का दिन बन गया। त्योहार की खुशिया गम और दर्द में बदल गई।

उन्होंने कहा कि उन्नाव और चित्रकूट में 9-9 साल की बच्चियां होली के पर्व की खुशियों में शामिल थी किन्तु दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद उनकी निर्ममता से हत्या कर दी। 9 वर्ष की एक और बच्ची की मैनपुरी में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आगरा के सदर में भी एक बच्ची के साथ बलात्कार की घटना घटी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कासंगज में चलती कार में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। वह दवा लेने जा रही थी। उसे रास्ते में अगवा कर लिया गया। गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र में होली के बहाने घर में घुस आए दबंग ने युवती से गैंगरेप किया। मेरठ में एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हरदोई के ग्राम सुठेना में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने एक युवक को गोली मार दी।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने कुछ दिनों पहले पर्यटन पुलिस का भी राग छेड़ा था। मथुरा में विदेशी पर्यटकों के साथ होली पर्व पर अभद्रता हुई। न तो भाजपा सरकार का कहीं एंटी रोमियों स्क्वाड दिखता है और नहीं पुलिस तंत्र। पुलिस को अब दूर से ‘नमस्ते’ करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। राजधानी में ही सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक छात्र की सिर कूच कर हत्या की गई तो पीजीआई इलाके में एक किशोरी से छेड़छाड़ की गई। रोकने पर परिवारवालों पर हमला हुआ। तेलीबाग क्षेत्र में एक महिला के घर में जबरन घुसकर होली मनाने का मामला दर्ज है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात सुधरने की उम्मीद कैसे की जा सकती है जब इसे सम्भालने वाले पुलिस मुहकमें के ही जिम्मेदार लोगों को खाकी को शर्मसार करने में संकोच नहीं होता है। राजधानी का ही हाल देखिए इन्दिरा नगर में एक दारोगा जी ड्यूटी छोड़कर एक डांसर से 21 बार ठुमके लगवाने का फर्ज अदा करते पाए गए। दारोगाओं के डांसरों के साथ मंच पर ठुमके लगाने और मनपसंद गाने बार-बार सुनने के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ तो मंच से फायरिंग करने में नहीं चूकते हैं।

RELATED ARTICLES

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...

ट्यूमर के ऑपरेशन की जगह काट दी जांघ, बीएचयू अस्पताल में सिस्टम की चूक ने ली बुजुर्ग की जान

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का...

लोकसभा ने तीन पूर्व सदस्यों और गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। लोकसभा ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व सदस्यों और दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।सदन की बैठक शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष...

एसआर ग्लोबल स्कूल के मेधावी छात्रों ने रचा इतिहास, हार्दिक गुप्ता ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

लखनऊ। एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...