back to top

हॉकी फाइव्स वर्ल्ड कप : भारतीय पुरुष टीम की कमान संभालेंगे सिमरनजीत, रजनी होंगी महिला टीम की कप्तान

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने ओमान के मस्कट में होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए रविवार को भारतीय टीम की घोषणा की जिसमें सिमरनजीत सिंह और रजनी इतिमारपु क्रमश: पुरुष और महिला टीम की कमान संभालेंगे। हॉकी फाइव्स महिला विश्व कप 24 से 27 जनवरी तक आयोजित होगा जबकि पुरुषों की प्रतियोगिता 28 जनवरी से 31 जनवरी तक खेली जायेगी। अनुभवी गोलकीपर रजनी की मदद के लिए डिफेंडर महिमा चौधरी उप कप्तान होंगी जबकि मनदीप मोर पुरुष टीम के उप कप्तान होंगे।

महिला टीम में बंसारी सोलंकी दूसरी गोलकीपर होंगी जिसमें अक्षता अबासो ढेकाले और ज्योति छत्री डिफेंडर होंगी। मिडफील्डरों में मारियाना कुजूर और मुमताज खान को शामिल किया गया है जबकि अजमीना कुजूर, रुताजा दादासो पिसल और दीपिका सोरेंग फॉरवर्ड होंगी। भारतीय महिलाओं को नामीबिया, पोलैंड और अमेरिका के साथ पूल सी में रखा गया है।

हॉकी फाइव्स महिला विश्व कप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी जिसमें पूल ए में फिजी, मलेशिया, नीदरलैंड और मेजबान ओमान शामिल हैं जबकि पूल बी में आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन और जाम्बिया हैं। पूल डी में न्यूजीलैंड, पराग्वे, थाईलैंड और उरुग्वे शामिल हैं। कोच सौंदर्या ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, टीम में युवा खिलाड़ी शामिल हैं जिनके पास पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय अनुभव है और हॉकी फाइव्स विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में खेलने की चुनौतियों की समझ है। हम अच्छी तरह से तैयार हैं।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सिमरनजीत की अगुआई वाली भारतीय पुरुष टीम में गोलकीपर सूरज करकेरा और प्रशांत कुमार चौहान शामिल हैं। डिफेंस में मनजीत के साथ मनदीप मोर होंगे जबकि मिडफील्ड में मोहम्मद राहील मौसीन और मनिंदर सिंह और फॉरवर्ड पंक्ति में कप्तान सिमरनजीत के साथ पवन राजभर, गुरजोत सिंह और उत्तम सिंह शामिल हैं।

भारत को पूल बी में रखा गया है जिससे नॉकआउट दौर में जगह बनाने के लिए उसे मिस्र, जमैका और स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेलना होगा। पूल ए में नीदरलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान और पोलैंड और पूल सी में आस्ट्रेलिया, कीनिया, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो शामिल हैं जबकि पूल डी में फिजी, मलेशिया, ओमान और अमेरिका मौजूद हैं।

कोच सरदार सिंह ने कहा, हमने हॉकी के इस रोमांचक प्रारूप के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों वाली संतुलित टीम चुनी है। इस टीम में कई खिलाड़ियों को पहले ही इस प्रारूप में खेलने का अनुभव है और वे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। हमने इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मेहनत की है और पोडियम पर पहुंचने के लिए उत्सुक हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...