back to top

बिहार सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, बिहार युवा आयोग’ के गठन को दी मंजूरी

पटना। बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं के विकास, रोजगार और सशक्तिकरण को लेकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए बताया कि राज्य कैबिनेट ने ‘बिहार युवा आयोग’ के गठन को मंजूरी दे दी है। यह आयोग शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक उत्थान से जुड़ी योजनाओं को गति देगा और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, बिहार युवा आयोग का उद्देश्य राज्य के युवाओं को प्रशिक्षित करना, उन्हें रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना और उनकी क्षमता का समुचित विकास करना है। यह आयोग सरकार को सुझाव देने के साथ-साथ संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में भी अहम भूमिका निभाएगा। आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे, जिनकी अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष तय की गई है। आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में प्राथमिकता मिले। बाहर पढ़ाई या काम करने वाले युवाओं के अधिकारों की रक्षा और हितों का संरक्षण भी आयोग की प्राथमिकता होगी। शराब और मादक पदार्थों जैसी सामाजिक बुराइयों की रोकथाम के लिए भी आयोग योजनाएं बनाएगा और सरकार को सिफारिशें देगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले युवाओं को लुभाने की एक रणनीतिक पहल है। बिहार देश का ऐसा राज्य है जहां युवा जनसंख्या सबसे अधिक है, और यह आयोग उनकी ऊर्जा को सही दिशा देने में मदद करेगा।

बिहार सरकार पहले ही ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ चला रही है, जिसके तहत 18 से 28 वर्ष के युवाओं को इंटर्नशिप और कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए हर महीने ₹4,000 से ₹6,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक लाख से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ देना है। अब बिहार युवा आयोग इस योजना को और अधिक प्रभावी बनाने में समन्वयक की भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...