back to top

हिमालयन फिल्म समारोह का शुक्रवार को होगा लद्दाख में उद्घाटन

नयी दिल्ली। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख पहली बार हिमालयन फिल्म समारोह की मेजबानी कर रहा है और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को इसका उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ठाकुर समारोह की शुरुआत करेंगे और इसका आयोजन 24 से 28 सितंबर तक लेह जिले में होगा। पांच दिवसीय उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में हिंदी फिल्म शेरशाह के निर्देशक विष्णुवर्धन और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल होंगे।

 

बयान के अनुसार दर्शकों को रोमांचित करने के लिए समारोह में विभिन्न खंड शामिल किए गए हैं जिनमें सिंधु संस्कृति सभागार, लेह में लोकप्रिय फिल्मों का प्रदर्शन शामिल है। इसके अलावा कार्यशालाएं और मास्टर कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी जिनमें हिमालयी क्षेत्र के फिल्म निर्माताओं, समीक्षकों और तकनीशियनों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि यह फिल्म निर्माण की ओर रचनात्मक झुकाव को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रोत्साहन के रूप में काम करेगा। मंत्रालय ने कहा कि समारोह में लद्दाख की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के लिए संस्कृति विभाग के सहयोग से वृत्तचित्र और लघु-फिल्म प्रतियोगिताएं, खाद्य उत्सव, संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...