back to top

नाबालिग किशोरी को अगवा कर ले गया हिमाचल, तीन महीने तक बनाया हवस का शिकार

बलिया। यूपी के बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर हिमाचल प्रदेश ले जाने और उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी के अनुसार, पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी गत 29 जनवरी को लापता हो गई। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने गत 29 अप्रैल को किशोरी को थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे से मुक्त करा लिया। एसपी ने बताया कि किशोरी द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, नेपाल के परसा जिले के वार्ड प्रहरी थाना क्षेत्र के बीरगंज गांव का प्रीतम यादव (26) उसे अगवा कर हिमाचल प्रदेश ले गया तथा करीब तीन माह तक उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण) और 376 (2) (दुष्कर्म) के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा लगा दी है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रीतम को सोमवार को थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे से गिरफ्तार कर बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...