back to top

देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 77,266 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 77,266 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,500 हो गए। वहीं शुक्रवार तक 25,83,948 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,057 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 61,529 हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 76.28 प्रतिशत है और मृत्यु दर गिरकर 1.82 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में अब 7,42,023 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 21.90 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार हो गए थे और 23 अगस्त को मामले 30 लाख के पार चले गए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 27 अगस्त तक 3,94,77,848 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 9,01,338 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,057 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 355 लोग महाराष्ट्र के थे।

इसके अलावा कनार्टक के 141, तमिलनाडु के 109, आंध्र प्रदेश के 92, उत्तर प्रदेश के 68, पश्चिम बंगाल के 53, पंजाब के 37, मध्य प्रदेश के 24, दिल्ली के 22, गुजरात के 17, जम्मू-कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ के 14-14, राजस्थान के 13, हरियाणा के 12 और तेलंगाना तथा झारखंड के 11-11 लोग थे।

इनके अलावा केरल तथा पुडुचेरी में 10-10, उत्तराखंड में नौ, बिहार में आठ, ओडिशा में सात, गोवा में छह, असम तथा त्रिपुरा में चार-चार, चंडीगढ़ तथा लद्दाख में दो-दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की जान गई। मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 61,529 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 23,444 लोगों की जान गई है।

इसके अलावा तमिलनाडु में 6,948 , कर्नाटक में 5,232, दिल्ली में 4,369, आंध्र प्रदेश में 3,633, उत्तर प्रदेश में 3,217, पश्चिम बंगाल में 3,017, गुजरात में 2,962 और मध्य प्रदेश में 1,306 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 1,256, राजस्थान में 1,005, तेलंगाना में 799, जम्मू-कश्मीर में 671, हरियाणा में 646, बिहार में 538, ओडिशा में 448, झारखंड में 373, असम में 278, केरल में 267, छतीसगढ़ में 245, उत्तराखंड में 228, पुडुचेरी में 190, गोवा में 171 और त्रिपुरा में 89 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

चंडीगढ़ में 43, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 42, हिमाचल प्रदेश में 33, लद्दाख में 27, मणिपुर में 25, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों में पहले से भी कोई बीमारी थी।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...