back to top

उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी पात्रता के लिए इंटर्नशिप की समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध संबंधी याचिका खारिज की

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 11 सितंबर को होने वाली नीट-पीजी परीक्षा में भाग लेने के लिए एक अभ्यर्थी को सक्षम बनाने के वास्ते अनिवार्य एक साल का प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) पूरा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि वह परीक्षा आयोजित करने और कार्यक्रम तय करने का कार्य नहीं कर सकता है। उच्च न्यायालय ने परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों को इंटर्नशिप पूरा करने की तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर करने का निर्देश देने का अनुरोध करने संबंधी याचिका खारिज कर दी।

याचिका एक डॉक्टर ने दाखिल की थी जिन्होंने बरेली के एक मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और परास्नातक डिग्री हासिल करना चाहते है। हालांकि, उनकी एक साल की इंटर्नशिप 25 अक्टूबर को ही पूरी होगी। न्यायमूर्ति प्रतीक जालान ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा मांगी गई राहत से अनिश्चित स्थिति पैदा होगी क्योंकि कुछ अभ्यर्थी हमेशा कट-आफ से चूक जाते हैं। अदालत ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता की दलीलें माननी हैं तो उन लोगों की शिकायतें सामने आएंगी जिनकी इंटर्नशिप 31 अक्टूबर के बाद जल्द ही पूरी हो जाएगी।

 

याचिका का विरोध करते हुए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के वकील टी सिंहदेव ने कहा कि अदालत को परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों द्वारा तय की गई कट-आफ तारीख में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, जिसे सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। न्यायमूर्ति जालान ने मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा उसी परीक्षा से संबंधित मामले में पारित एक फैसले का भी उल्लेख किया और कहा, मैं मद्रास उच्च न्यायालय के दृष्टिकोण से सहमत हूं। इन कारणों से रिट याचिका, लंबित आवेदन के साथ खारिज की जाती है।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...