back to top

हेमंत सोरेन लापता ! झारखंड के राज्यपाल बोले-मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया का इंतजार है

रांची। झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को कहा कि वह भी राज्य के अन्य लोगों की तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। राज्यपाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में आयोजित एक समारोह से इतर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री का सोमवार से कथित तौर पर कोई अता-पता नहीं होने के बारे में सवाल किए जाने पर राज्यपाल ने कहा, आपकी तरह हम भी मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। राधाकृष्णन ने कहा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है।

उन्होंने कहा, मैं बार-बार कहता रहा हूं कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है। हमें संविधान के दायरे में काम करना होगा। हम सभी कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा निकाली जा रही रैली और प्रदर्शन को लेकर राज्यपाल ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल का यह रवैया ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। हम एक बात चाहते हैं कि कानून-व्यवस्था बरकरार रहे। कानून-व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बरकरार रखा जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये, एक एसयूवी और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के एक मामले की जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार को सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5ा। शांति निकेतन आवास पहुंची और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही। इस दौरान उन्होंने परिसर की तलाशी ली।सोरेन (48) ने निदेशालय को सूचित किया था कि वह बुधवार को दोपहर एक बजे अपने आवास पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...