back to top

हेमा मालिनी ने अमिताभ और अभिषेक के लिए मांगी दुआएं

मथुरा। बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल एवं मथुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हेमा मालिनी ने अपने शुभचिंतकों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ है। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, मुझे मालूम हुआ है कि अमित जी और अभिषेक (बच्चन) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। लेकिन मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगे। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन एवं उनके अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसी बीच, एक खबर यह भी आई कि बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वजह से उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठे तो हेमा मालिनी ने अपने स्थानीय प्रतिनिधि के माध्यम से रविवार को तीन वीडियो क्लिप जारी कर न केवल इस खबर की का खण्डन किया, बल्कि अमिताभ बच्चन एवं उनके पुत्र के कोरोना संक्रमित होने तथा अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

उन्होंने कहा, मैं ईश्वर की विशेष अनुकंपा से पूरी तरह ठीक हूं। मुझे कुछ नहीं हुआ है। मैं भली प्रकार से अपने घर पर ही रह रही हूं, किसी अस्पताल में भर्ती नहीं हूं। बच्चन पिता-पुत्र के बारे में उन्होंने कहा, मुझे यह जानकर दुख हुआ कि अमित जी और अभिषेक जी दोनों संक्रमित हो गए हैं। लेकिन मैं जानती हूं कि उन्होंने बहुत मुश्किलों का सामना किया है और वह कई बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं, पर हर बार वह स्वस्थ्य होकर वापसी करते रहे हैं। मालिनी ने कहा, हमारी कामना है कि पिता-पुत्र दोनों ही जल्द स्वस्थ्य होकर घर लौटें।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...