back to top

कॅरियर में चुनिंदा काम से मिली मदद

नयी दिल्ली। अभिनेत्री साक्षी तंवर ने कहा कि थोड़ा ही काफी है, के मंत्र ने उन्हें अपने करियर में रोमांचक किरदार और कहानियां चुनने में मदद की। अलवर में जन्मी अभिनेत्री ने 2000 में आए धारावाहिक कहानी घर घर की से घर-घर में अपनी पहचान बनायी और 2011 में आया उनका एक और धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं भी काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्होंने कर ले तू भी मोहब्बत वेब सीरीज की जिसमें उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं के अपने सह-कलाकार राम कपूर के साथ काम किया। उन्होंने द फाइनल कॉल में भी काम किया। तंवर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही फिल्म डायल 100 में दिखायी देंगी। उन्होंने कहा कि स्ट्रीमिंग मंचों ने उन्हें काम और जीवन के बीच स्वस्थ संतुलन बनाए रखते हुए अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने का मौका दिया है।

 

 

 

अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि कहानी… मैंने आठ साल तक किया और फिर ढाई साल के लिए गायब हो गयी। फिर मैंने बड़े अच्छे लगते हैं किया और खुशकिस्मती यह रही कि वह भी काफी अच्छा चला। इसके बाद मैं जानती थी कि मैं इस गति के साथ और काम नहीं कर पाऊंगी। मुझे लगता है कि हर किसी को थमने की जरूरत होती है। धारावाहिकों में काम बहुत ज्यादा करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि ओटीटी मंच मुझे ज्यादा पसंद है क्योंकि मैं कम समय में अधिक किरदार निभा पाती हूं। साथ ही मुझे और कहानियां दिखाने का मौका मिला। इसमें कुछ महीनों के लिए काम करना होता है कि न कि वर्षों तक और यह मुझे ज्यादा अच्छा लगता है। तंवर ने दूरदर्शन के फिल्मी गानों पर आधारित कार्यक्रम अलबेला सुर मेला पर प्रस्तोता के तौर पर 1998 में टेलीविजन पर अपना सफर शुरू किया था। दो दशक से अधिक के करियर में उन्होंने दो लोकप्रिय धारावाहिक करने के अलावा सुपरस्टार आमिर खान अभिनीत बायोपिक दंगल और सनी देओल की मोहल्ला अस्सी में भी अहम भूमिकाएं निभायी। तंवर ने कहा कि उनके दोस्त हमेशा उन्हें करियर को लेकर बहुत सुस्त कहते रहे हैं लेकिन 48 वर्षीय अभिनेत्री का मानना है कि यह धीमी गति उनके पक्ष में रही है। अपनी बेटी दित्या के साथ और अधिक वक्त बिताने की कोशिश करते हुए तंवर दो महीने काम करती है और फिर इतना ही लंबा विराम लेती हैं। उन्होंने कहा, मैं अपनी बेटी और परिवार के साथ रहना चाहती हूं। यह भी एक वजह है कि क्यों मैं बहुत ज्यादा काम नहीं करती क्योंकि मुझे उसके साथ मजा आता है। मुझे अपने घर से बाहर निकलने के लिए कुछ बहुत रोमांचक कहानी चाहिए होती है।

 

रेन्सिल डी सिल्वा के निर्देशन वाली रहस्य से भरी थ्रिलर डायल 100 में काफी रोमांच है। यह फिल्म पुलिस अधिकारी निखिल सूद (मनोज वाजपेयी) की एक रात की कहानी है जिसे पुलिस हेल्पलाइन पर एक महिला (नीना गुप्ता) का फोन आता है कि वह आत्महत्या करना चाहती है। अतीत के रहस्यों से पर्दा उठने के साथ ही निखिल की अपने परिवार को बचाने की दौड़ शुरू होती है। यह फिल्म जी 5 पर रिलीज की गयी है। तंवर अभी अनुष्का शर्मा के निर्देशन वाली नेटफ्लिक्स सीरीज माई के अंतिम चरण की शूटिंग कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...