back to top

सिक्किम में भारी बारिश से भूस्खलन, रास्ता जाम, एक हजार से ज्यादा पर्यटक फंसे

गंगटोक। हिमालयी राज्य उत्तरी सिक्किम में भीषण बारिश से भूस्खलन हो जाने के कारण वहां करीब एक हजार पर्यटक फंस गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चुंगथांग में बृहस्पतिवार को पर्यटकों के करीब 200 वाहन फंस गए और ये लोग वहां एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं। चुंगथांग राज्य की राजधानी गंगटोक से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस के अनुसार, लाचेन-चुंगथांग मार्ग पर मुंशीथांग में और लाचुंग-चुंगथांग मार्ग पर लेमााबॉब में भारी भूस्खलन हुआ है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, जिला प्रशासन ने सभी टूर आपरेटर को निर्देश दिए हैं कि वे शुक्रवार को और अग्रिम आदेशों तक पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम नहीं लेकर आएं। प्राधिकारियों ने 25 अप्रैल को इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को दिए गए सभी परमिट निरस्त कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, लाचुंग और लाचेन तक पहुंचने वाली सड़कें इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे करीब एक हजार पर्यटक फंस गए हैं। लाचुंग और लाचेन पर्वतीय क्षेत्र हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही गुरुडोंगमार झील तथा युमथांग घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के समीप होने के कारण प्रसिद्ध हैं।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और मुंबई

चेन्नई। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में...

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन...

भारत को लेकर बेहद उत्साहित, एप्पल को बड़ी वृद्धि की उम्मीद: टिम कुक

न्यूयॉर्क । एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के...