back to top

यूएई में भारी बारिश और तेज आंधी का कहर, एमिरेट्स एयरलाइन ने रद्द की कई उड़ानें रद्द

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बृहस्पतिवार को भारी बारिश और आंधी के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे दो सप्ताह पहले दुबई में आए अभूतपूर्व तूफान के चलते कई दिन तक जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा था। बुधवार को देश के राष्ट्रीय आपात संकट एवं आपदा मोचन प्राधिकरण (एनसीईएमए) ने हालात से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दीं।

हालांकि इन बारिश के पिछले महीने हुई अभूतपूर्व बारिश की तुलना में कम गंभीर रहने का अनुमान है, लेकिन फिर भी लोगों से ऐहतियात बरतने का आग्रह किया गया है। इससे पहले 14-15 अप्रैल को भीषण बारिश के चलते अरब प्रायदीप के क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इस दौरान दुबई में 1949 के बाद से सबसे अधिक बारिश हुई थी।

दुबई की एमिरेट्स एयरलाइन ने संयुक्त अरब अमीरात में खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार को कई उड़ानें रद्द करने की घोषणा की। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) पर आवाजाही कम हो गई है। एमिरेट्स ने एक बयान में कहा, दो मई को दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है क्योंकि उड़ानें पुनर्निधारित की गई हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...