back to top

पीएनबी धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई होगी शुरू

लंदन। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में भारत के साथ प्रत्यर्पण का मुकदमा लड़ रहे भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत के समक्ष सोमवार को सुनवाई के लिए पेश किया जाएगा। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते यह सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जा सकती है।

नीरव मोदी पिछले साल मार्च में गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है और उसे लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में प्रत्यक्ष रूप से पेश किया जाना था। हालांकि, जेल और अदालत में लागू किए गए सामाजिक दूरी के उपायों को देखते हुए जिला न्यायाधीश सैमुअल गूजी ने कहा कि उसके लिए वीडियो कॉल के माध्यम से अदालत के समक्ष उपस्थित होने का विकल्प तैयार किया जाएगा।

न्यायाधीश गूजी ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था, कुछ जेलें व्यक्तिगत रूप से कैदियों को पेश कर रही हैं, इसलिए मैं 11 मई से ट्रायल के लिए व्यक्तिगत रूप से मोदी को पेश करने के लिए वैंड्सवर्थ जेल को निर्देश दूंगा। यदि ऐसा संभव न हो, तो लाइव लिंक के जरिए उनकी भागीदारी का विकल्प रहेगा।

सुनवाई के दौरान अदालत में प्रत्यक्ष रूप से सीमित संख्या में कानूनी प्रतिनिधि उपस्थित होंगे, जबकि गवाह वीडियो कॉल के जरिए गवाही देंगे। सोमवार से शुरू होने वाली सुनवाई पांच दिन तक चलेगी। यह मुकदमा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दायर किया है और पीएनबी में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी से संबंधित है।

RELATED ARTICLES

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...