back to top

स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक की स्वस्थ दिनचर्या ज़रूरी : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोई बच्चा भले एक परिवार में पैदा होता है लेकिन वह राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, ऐसे में स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए जरूरी है कि हर नागरिक की स्वस्थ दिनचर्या बनी रहे।

रविवार को यहां वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि 2014 में भारत को पोलियो से मुक्त कर दिया गया लेकिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया जैसे देशों में अभी भी बड़ी संख्या में पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं और उसका संक्रमण भारत के बच्चों में ना हो जाए, इसलिए पल्स पोलियो अभियान चलाने की आवश्यकता है। योगी ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही बच्चे के भविष्य को खराब कर सकती है, ऐसा पहले देखा गया है। उन्होने कहा कि 125 करोड़ की आबादी को पोलियो से बचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कहा जाता रहा है कि यहां का स्वास्थ ढांचा बहुत खराब है इसलिए स्वस्थ दिनचर्या की चुनौती बनी रहती थी, लेकिन यहां के चिकित्सकों ने साबित किया कि अब वे अपनी दृढ़इच्छाशक्ति से परिणाम देने में पीछे नहीं हैं। तुलनात्मक ब्योरा देते हुए योगी ने दावा किया की आज़ादी के बाद से 2016 तक उत्तर प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कालेज थे लेकिन हमारी सरकार ने 30 नए मेडिकल कालेज दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कोरोना काल की अपनी उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए कहा कि दिल्ली की आबादी से तीस गुना ज़्यादा आबादी उत्तर प्रदेश की है लेकिन कोरोना संक्रमितों की दिल्ली में ज़्यादा मौतें हुई हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान के तहत तीन करोड़ 40 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को यह खुराक दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश में एक लाख दस हज़ार पोलियो बूथ बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

कुछ भी असंभव नहीं है, केवल प्रयास की आवश्यकता : योगी

पद्मश्री हेमा प्रभा सोतिया, इसरो वैज्ञानिक ऋतु करिधल श्रीवास्तव और एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा को सीएम ने किया सम्मानित आदि शक्ति ने वोकल...

मुख्यमंत्री ने खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को दी चेतावनी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक...

भागवत से मिले सीएम योगी, 45 मिनट तक चला मंथन

विशेष संवाददाता लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने पहुंचे। भागवत इन दिनों लखनऊ दौरे पर हैं। ऐसा माना...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...