back to top

भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवायें सुधरने वाली नहीं : अखिलेश यादव

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने वाली नहीं हैं। डेंगू-मलेरिया, बुखार के मरीजों की अस्पतालों में लम्बी-लम्बी लाइनें लग रही हैं। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ की भारी कमी के चलते मरीज बिना इलाज और जांच के इधर-उधर भटक रहे है।

मरीजों के इलाज और जांच की व्यवस्था न कर पाने वाली भाजपा सरकार बयानबाजी करती रहती है। गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के मौंत के सही आंकड़े छुपाकर जनता को गुमराह कर रही है। प्रदेश की गरीब जनता जांच और दवा के अभाव में बेमौत मर रही है। संक्रामक बीमारियों की वजह से प्रदेश में हाहाकार मचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों के कारण डेंगू बुखार से गरीब जनता परेशान हो रही है। बरेली में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 550 के पार पहुंच गया है। डेंगू, मलेरिया आदि संक्रामक रोगों से लोगों की जानें जा रही है लेकिन सरकार और स्वास्थ्य विभाग बेपरवाह बना हुआ है।

मच्छरों से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हो रहे हैं। फागिंग कहीं नहीं हो रही है सिवा वीवीआईपी इलाकों के। अखिलेश यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ में भी अस्पतालों में मरीजों की लम्बी-लम्बी कतारें सुबह तड़के से ही लग जाती है। पीजीआई और मेडिकल कॉलेज में तो रात में ही लोग पर्ची बनवाने के लिए लाइन लगा लेते हैं। इस सबके बावजूद बड़ी तादाद में लोग इलाज से वंचित रह जाते हैं। कहीं डॉक्टरों की कमी है, तो कहीं बेड नहीं है, कहीं मेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। वीआईपी ड्यूटी के कारण बहुत से डॉक्टर ओपीडी में अनुपस्थित रहते हैं।

सबसे ज्यादा गंभीर मरीजों को इसलिए भी समय से सही इलाज नहीं मिल पा रहा है क्योंकि कई अस्पतालों में वेंटिलेटर, आॅक्सीजन का अभाव है। गोण्डा में बाबू ईश्वरशरण अस्पताल के बर्न वार्ड में एक साल से आक्सीजन सप्लाई ठप्प है। रेउसा सीएचसी में आॅन ड्यूटी डॉक्टरों की नदारत होने से मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है और गर्भवती महिलाओं को राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण स्वास्थ्य विभाग भी बीमार पड़ गया है जबकि प्राइवेट अस्पतालों में लूट मची हुई है।

गरीब जनता संक्रामक रोगों के कारण सरकारी अस्पतालों की अव्यवस्थाओं के कारण जीते जी मर रही है। भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों को बीमार बनाकर प्राइवेट संस्थानों को बढ़ावा दे रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है, वह तो बस पूंजीपतियों के हित में लगी है। प्राइवेट नर्सिंग होम सरकार से सांठगांठ कर असहाय जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। जनता भाजपा की इन जनविरोधी नीतियों के कारण बुरी तरह से हताश और परेशान है।

अखिलेश ने विजयदशमी की दी बधाई

अखिलेश यादव ने विजयदशमी पर्व पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह दिन हमें अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता हैं। बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

गोरखपुर में सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गोला इलाके में रविवार को सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- यूपी विधानसभा के अगले चुनाव में सपा को शत-प्रतिशत सीट जीतनी हैं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत सीट जीतने का...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...