back to top

स्वास्थ्य मंत्रालय ने योग करने और च्यवनप्राश खाने की दी सलाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 को शिकस्त दे चुके मरीजों के लिए अपने नए प्रबंधन प्रोटोकॉल में उन्हें योगासन, प्राणायाम करने, ध्यान लगाने और च्यवनप्राश खाने जैसे कुछ सुझाव दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके सभी लोगों की बाद की देखभाल और कुशल क्षेम के लिए एक समग्र रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को मास्क लगाने, हाथ और श्वसन स्वच्छता, सामाजिक दूरी बनाने जैसे सभी नियमों का पालन करते रहना चाहिए।

यह प्रोटोकॉल उन रोगियों के प्रबंधन के लिए एक दृष्टिकोण प्रदान करता है जो संक्रमण से उबर चुके हैं और जिन्हें घरों में देखभाल की जरूरत है। प्रोटोकॉल में लोगों से पर्याप्त मात्रा में गरम पानी पीने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग्य आयुष चिकित्सक से आयुष दवाइयां लेने और अगर उनकी सेहत इजाजत देती हो तो घर का काम करने की सलाह दी गई है।

इसमें सेहत को ध्यान में रखते हुए अथवा जितना चिकित्सक ने कहा हो उसके अनुसार रोजाना योगासन, प्राणायाम करने और ध्यान लगाने, श्वास तंत्र को मजबूत करने वाला अभ्यास करने और रोजना सुबह या शाम को टहलने की सलाह दी गई है।

प्रोटोकॉल में तापमान, रक्तचाप, रक्त शर्करा (विशेषकर यदि मधुमेह में हो तो), पल्स ऑक्सीमेट्री आदि (यदि चिकित्सकीय सलाह दी गई हो) पर घर पर नजर रखने की सलाह दी गई है। इसमें कहा गया है कि सुबह के वक्त गरम दूध या पानी के साथ च्यवनप्राश का सेवन जरूर करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...