back to top

भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से बदहाल : अखिलेश यादव

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बयान जारी कर कहा है कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से बदहाली में है। भाजपा की सरकार में मजबूती से भ्रष्टाचार ने जड़े जमा ली हैं। भाजपा की सरकार में न तो मरीजों को दवा मिल पा रही है और नहीं समय से डॉक्टर और नर्स उपलब्ध हैं। भ्रष्टाचार के चलते अस्पतालों में प्रसूताओं और मरीजों को मिलने वाले भोजन में भी घोटाला है।

बलरामपुर के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं को घटिया क्वालिटी का भोजन दिया जा रहा है। मरीज इसे लेने से मना कर रहे है। अस्पताली भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब होने से अब मरीज अपने घरों से खाना व नाश्ता मंगाने को मजबूर हैं। यह भी शिकायतें हैं कि समय से नाश्ता-खाना नहीं दिया जा रहा है। मरीजों तक खाना पहुंचना चाहिए पर यहां तो खुद मरीज या तीमारदार लाइन लगाकर भोजन लेते है। प्रसूताओं के लिए बने भोजन चार्ट का भी पालन नहीं होता है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में मरीजों को खाना तक नहीं मिल पा रहा है इससे अधिक और क्या विफलता हो सकती है?

लखनऊ के लोहिया अस्पताल में दूसरे जिलों से आने वाले मरीजों के ठहरने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने से बाहर खुले में मरीज और तीमारदार लेटने को मजबूर है। इस अस्पताल की इमर्जेंसी की गैलरी में मरीज सोते देखे गए हैं। मरीज की जांच नहीं होने से बीमार खुले में मच्छर भगाने की अगरबत्ती जलाकर लेटते है।

इन दिनों डेंगू और वायरल फीवर का बड़ा जोर है। अस्पतालों में इनके मरीजों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी है। इससे भाजपा सरकार की पोल खुल रही है। देवरिया में पिछले दिनों 35 बेड पर 52 बच्चों का इलाज होते पाया गया। फिरोजाबाद के अस्पतालों में बेड कम पड़े तो स्टेÑचर पर लिटा मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। मरीज बेहाल है, हेल्थ सिस्टम बेपरवाह है।

लखनऊ में दो प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान केजीएमयू और लॉरी अस्पताल में मरीजों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही है। पर्चा बनवाने से लेकर जांच कराने तक में लोगों को दस जगह दौड़ना पड़ता है। रात में डाक्टर मरीज कम देखते हैं वे दूसरे अस्पतालों को रिफर करके अपनी बला टालने का काम करते हैं। केजीएमयू के होल्डिंग एरिया में मरीजों की चीखें विचलित करने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...