back to top

Health : लौंग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, रोजाना सेवन करने से होंगे चमत्कारिक लाभ

हेल्थ। Clove Benefit : घरों के किचन में आप कई तरह के मसाले रखते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं उन मसालों में रखे लौंग के गुण। नहीं तो आज हम आपको इस खबर में लौंग के फायदे बताएंगे जो आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लौंग सिर्फ एक मसाला नहीं बल्कि पोषक तत्वों का पावरहाउस है। लौंग एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर से बीमारियों को दूर रखता है और पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है। यह जोड़ों के दर्द समेत कई बीमारियों से राहत दिलाता है। अगर नियमित रूप से एक लौंग भी चबाकर खाया जाए तो शरीर स्वस्थ रहता है।

लौंग उच्च कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्त शर्करा और हड्डियों की समस्याओं को ठीक करता है। एक लौंग खाने से हृदय रोग और कैंसर का खतरा भी कम हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आप रोजाना एक लौंग चबाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि लौंग खाने से शरीर को कितने फायदे मिलते हैं।

लौंग खाने के फायदे

  • सुबह खाली पेट लौंग चबाने से मुंह में लार का उत्पादन बढ़ता है। जो पाचन में मदद करता है. यह उल्टी, एसिडिटी जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करता है।
  • लौंग आपको बढ़ती उम्र के असर से भी बचाती है। इसे खाने से खांसी ठीक हो जाती है। रोजाना एक लौंग खाने से कुछ ही दिनों में खांसी ठीक हो जाएगी।
  • लौंग में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह गुण सांसों की दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है। लौंग दांतों के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है।
  • लौंग एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जो शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और पाचन में सुधार करता है।
  • लौंग खाना लिवर की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. लौंग नई कोशिकाओं की वृद्धि को बढ़ाता है। साथ ही लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...