back to top

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के अनुसार, प्रतिष्ठा का सवाल बनी इन दोनों सीटों के लिए मतगणना गोपनीयता के उल्लंघन के आरोपों के कारण दोनों दलों के बीच विवाद के कारण आधी रात के बाद तक हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पांच वोट अमान्य घोषित किए गए जिनमें चार कांग्रेस के और एक भाजपा का है। भाजपा के भाटिया (58) करनाल से पूर्व लोकसभा सदस्य हैं, वहीं बौद्ध (61) हरियाणा सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी और एक प्रमुख दलित कार्यकर्ता हैं जो वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग के समन्वयक के रूप में सेवा दे रहे हैं।

इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के दो विधायकों ने मतदान नहीं किया जिससे 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में वैध मतों की संख्या घटकर 88 रह गई। इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला और आदित्य देवी लाल ने कहा कि पार्टी ने जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मतदान से दूर रहने का फैसला किया।

भाटिया ने पहली सीट पर आसानी से जीत हासिल की, उन्हें 39 प्रथम वरीयता वोट मिले। दूसरी सीट के लिए हुए मुकाबले में बौद्ध को 28 वोट मिले जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल (63) को 16 वोट मिले। पांच मतपत्र कांग्रेस के चार और भाजपा का एक निर्वाचन अधिकारी द्वारा अमान्य घोषित कर दिए गए।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के पांच विधायकों ने कथित तौर पर ‘क्रॉस-वोटिंग’ की और अगर एक और कांग्रेस विधायक निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में ‘क्रॉस-वोटिंग’ करता तो नांदल भाटिया के 11 द्वितीय वरीयता वोट हासिल कर 28 तक पहुंच सकते थे।

मुख्यमंत्री सैनी ने देर रात संवाददाता सम्मेलन में विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा, नांदल सिर्फ एक वोट से हारे (जीत का अंतर बहुत कम था)। पांच कांग्रेस विधायकों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ की। उनके चार वोट अमान्य घोषित कर दिए गए।भाजपा समर्थित नांदल ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

अपनी पार्टी के पांच विधायकों द्वारा ‘क्रॉस वोटिंग’ के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से कहा, कांग्रेस के साथ विश्वासघात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रभारी महासचिव बी.के. हरिप्रसाद ने कहा कि क्रॉस-वोटिंग करने वाले और ‘‘कांग्रेस के साथ विश्वासघात’’ करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से कहा, मैं उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन लोगों को समझ आ गया है और जनता उन्हें सबक सिखाएगी।हुड्डा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा,उन्होंने हर तरह की चाल चली। लेकिन कांग्रेस ने ‘अग्नि परीक्षा’ (एक सीट जीतकर) पास की।

मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर अपने विधायकों को बंधक बनाकर अलग-अलग जगहों पर स्थानांतरित करने का आरोप लगाया। उन्होंने मतदान से कुछ ही दिन पहले कांग्रेस विधायकों को हिमाचल प्रदेश स्थानांतरित किए जाने का जिक्र किया। पार्टी के ये विधायक सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ लौटे।सैनी ने कहा, ‘‘मैंने पहली बार देखा कि कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है।

सैनी ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो चुकी है और उसका कोई भविष्य नहीं है।मुख्यमंत्री ने मतदान से अनुपस्थित रहने के लिए इनेलो की कड़ी आलोचना की और कहा कि इसने कांग्रेस की बी टीम के रूप में काम किया।सैनी ने दावा किया कि इनेलो ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस का समर्थन किया और कहा कि अगर वह भाजपा का समर्थन नहीं करना चाहती थी तो निर्दलीय उम्मीदवार को वोट दे सकती थी।

शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद पांच बजे मतों की गिनती होनी थी लेकिन कांग्रेस और भाजपा ने मत की गोपनीयता के उल्लंघन की शिकायतें कीं जिसके कारण मतों की गिनती पांच घंटे से अधिक की देरी के बाद शुरू हुई।बौद्ध, दीपेंद्र हुड्डा और अन्य नेताओं के साथ विजय चिह्न बनाते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘‘यह ‘प्रजातंत्र’ की जीत और ‘वोट चोरी’ की हार है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि निर्वाचन अधिकारी का आचरण भी पक्षपातपूर्ण था।चुनाव जीतने के बाद बौद्ध ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, हुड्डा और राज्य के अन्य नेताओं को धन्यवाद दिया।इससे पूर्व दिन में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पत्रकारों को बताया था कि भाजपा ने दो कांग्रेस विधायकों ऐलनाबाद के भरत सिंह बेनीवाल और टोहाना के परमवीर सिंह के खिलाफ “मत की गोपनीयता के उल्लंघन” के संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की।

इस पर कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि जब इन विधायकों ने मतदान किया, तब कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई और आरोप लगाया कि यह शिकायत जानबूझकर शाम चार बजे के बाद दर्ज कराई गई।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री अनिल विज के खिलाफ मत की गोपनीयता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

इस बीच, कांग्रेस उम्मीदवार बौद्ध ने कथित पक्षपातपूर्ण आचरण के लिए निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर राज्यसभा चुनाव की निष्पक्षता में हस्तक्षेप करने के प्रयास का आरोप लगाया और पार्टी प्रतिनिधिमंडल की ओर से मुलाकात का वक्त मांगा।

नब्बे सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक, कांग्रेस के 37, इनेलो के दो विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायक हैं।भाजपा की किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त होने वाला है और इसी कारण राज्यसभा की दो सीट पर चुनाव कराया गया।

RELATED ARTICLES

आईपीएल क्वालीफायर-1: आरसीबी की बल्लेबाजी और गुजरात की गेंदबाजी के बीच होगा रोचक मुकाबला

धर्मशाला। लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर सीधे फाइनल में जगह बनानी...

जनता दर्शन में उठे बिजली के मुद्दे, सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के आदेश

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।...

पेट्रोल 2.61 व डीजल 2.71 रुपया हुआ महंगा,10 दिनों में चौथी बार फिर बढ़े दाम

नयी दिल्ली।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि...

आईपीएल क्वालीफायर-1: आरसीबी की बल्लेबाजी और गुजरात की गेंदबाजी के बीच होगा रोचक मुकाबला

धर्मशाला। लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रहे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को अगर सीधे फाइनल में जगह बनानी...

जनता दर्शन में उठे बिजली के मुद्दे, सीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के आदेश

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।...

पेट्रोल 2.61 व डीजल 2.71 रुपया हुआ महंगा,10 दिनों में चौथी बार फिर बढ़े दाम

नयी दिल्ली।पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि...

बकरीद : नवाबों के शहर में सेवइयों से सजने लगे बाजार

लखनऊ। ईद उल अजहा के त्योहार के लिए बकरामंडियों के साथ-साथ शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अमीनाबाद, चौक, नक्खास समेत शहर...

संघर्ष की रेखाओं से सृजन के रंग तक : शीला शर्मा का कला-संकल्प

सामूहिक सांस्कृतिक धरोहर बन जाते हैंलखनऊ। कभी-कभी कोई कला केंद्र केवल ईंट, पत्थर और सीमेंट से निर्मित भवन नहीं होता, बल्कि वह मनुष्य की...

रस्सी भूटान से गुरुद्वारा आलमबाग साहिब पहुंचे पांच पावन

पावन स्वरूप बहुत ही गंभीर हालात में रखे गये गये थेलखनऊ। रस्सी भूटान इलाका लखनऊ में पिछले कई वर्षों से सिन्धी समाज द्वारा गुरुद्वारा...