back to top

हरियाणा : नूंह समेत चार जिलों में इंटरनेट सेवा बहाल, एक से चार बजे तक दी गई छूट

नूंह। हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों और जिला गुरुग्राम के उपमंडल सोहना, पटौदी और मानेसर के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट आज दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक आंशिक रूप से हटा दिया है। यह सीईटी टेस्ट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छूट दी गई है। उधर, कर्फ्यू लगा है और जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दरअसल, नूंह हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हुई है। इनमें दो होमगार्ड और चार आम नागरिक हैं। सांप्रदायिक हिंसा की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने हिंसा में हुए नुकसान की वसूली उपद्रवियों से ही करने का एलान किया। इससे पहले, सरकार ने शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए, नूंह, फरीदाबाद और पलवल जिलों के अधिकार क्षेत्र में और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर उप-मंडलों के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 5 अगस्त तक निलंबित कर दी थी।

गुरुग्राम एसीपी वरुण कुमार ने कहा कि नूंह हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं हम लोगों की पहचान कर रहे हैं। मैं जनता को बताना चाहता हूं कि हम हिंदू या मुसलमानों के खिलाफ नहीं हैं। हम उन लोगों के खिलाफ हैं जो दुर्व्यवहार, गुमराह कर रहे हैं और गलत गतिविधियों में शामिल हैं।

एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि अभी तक ताज़ा हिंसा की सूचना नहीं मिली है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की करीब 14 कंपनियां बाहर से बुलाई गई हैं जबकि हरियाणा पुलिस की भी 21 कंपनियां तैनात की गई हैं।

यह खबर भी पढ़े—

चित्रकूट में किशोरी से दो युवकों ने कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवर्ती होने पर हुई जानकारी, केस दर्ज   

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...