back to top

डब्ल्यूएचओ में हर्षवर्धन को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन 22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। डॉ. हर्षवर्धन कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग में सबसे आगे खड़े लोगों में से हैं। हर्षवर्धन जापान के डॉ. हिरोकी नकातानी की जगह लेंगे, जो डब्ल्यूएचओ के 34 सदस्यों के बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक में भारत की तरफ से नामित किए गए डॉ. हर्षवर्धन को नियुक्त करने का प्रस्ताव 19 मई को 194 देशों ने पारित किया। हालांकि डॉ. हर्षवर्धन का पद संभालना केवल औपचारिकता भर रह गया था, जब यह फैसला हुआ था कि वह डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया ग्रुप के लिए भारत की तरफ से नामित होंगे। इसमें सर्वसम्मति से ये भी तय किया गया था कि भारत मई से शुरू होने जा रहे 3 साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड में रहेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत में अभी तक प्रति 1 लाख आबादी पर कोविड-19 से मौत के लगभग 0.2 मामले सामने आए हैं, जबकि दुनियाभर का आंकड़ा 4.1 मृत्यु प्रति लाख है। भारत में मंगलवार को कोरोना की वजह से मौत के मामले 3,163 तक पहुंच गए और संक्रमित मरीजों के कुल मामलों का आंकड़ा 1,01,139 हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि 18 मई को देश में कोविड-19 के लिए रिकॉर्ड 1,08,233 सैंपलों की जांच हुई।

अभी तक कुल 24,25,742 सैंपलों की जांच हो चुकी है। डब्ल्यएचओ की स्थिति रिपोर्ट-119 के मुताबिक मंत्रालय ने बताया कि पूरी दुनिया में 19 मई तक कोविड-19 से कुल 3,11,847 मौत के मामले आए हैं, जो लगभग 4.1 मृत्यु प्रति लाख आबादी के हैं। इस बीच, डब्ल्यूएचए जो फैसले लेती है, जो नीतियां बनाती है, उन्हें प्रभाव में लाने का काम बोर्ड का होता है। इसके अलावा ये बोर्ड स्वास्थ्य नीतियों के संबंध में डब्ल्यूएचए को सलाह भी देता है। साल में दो बार एक्जीक्यूटिव बोर्ड के मेंबर्स की मीटिंग होती है. एक जनवरी में, दूसरी मई में। मई वाली मीटिंग डब्ल्यूएचए की मीटिंग के तुरंत बाद होती है।

इस बार 18-19 मई को डब्ल्यूएचए की मीटिंग हुई। इसी दौरान डब्ल्यूएचओ ने बोर्ड के दस नए सदस्यों के नामों का फाइनल ऐलान किया। डब्ल्यूएचओ के साउथ-ईस्ट एशिया ग्रुप ने तय कर लिया था कि भारत तीन साल के लिए एक्जीक्यूटिव बोर्ड का मेंबर बनेगा। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ये फुल टाइम असाइंमेंट नहीं है, हर्षवर्धन को केवल मीटिंग्स क अध्यक्षता करनी होंगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...