back to top

हंदवाड़ा मुठभेड़ : शहीद हुए जवानों को प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनके पराक्रम और शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, हंदवाड़ा में शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्घांजलि। उनके पराक्रम और शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने पूरे लगन से देश की सेवा की और अपने नागरिकों की रक्षा के लिए अथक कार्य किए। उनके परिजन और दोस्तों से सहानुभूति प्रकट करता हूं।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने रविवार को कहा कि उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा इलाके के एक गांव में हुई मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल और मेजर सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।

कश्मीर में जवानों का शहीद होना बेहद परेशान करने वाला और दर्द भरा : राजनाथ

कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंक-रोधी अभियान के दौरान दो अधिकारियों समेत पांच जवानों के शहीद होने पर रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए इसे बेहद परेशान करने वाला और दर्द भरा करार दिया। सिंह ने कहा कि जवानों ने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में साहस की मिसाल पेश की और उनकी बहादुरी और संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

वहीं, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ कश्मीर के लोगों की जिंदगियों को सुरक्षित रखने के सुरक्षा बलों के दृढ निश्चय को दर्शाती है। सेना के अधिकारियों ने कहा आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद के अलावा नायक राजेश कुमार, लांस नायक दिनेश और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक शकील काजी भी शहीद हो गए।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कश्मीर में मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों की मौत पर व्यक्त किया शोक

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्तरी कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में पांच सुरक्षाकर्मियों की जान चली जाने पर रविवार को दुख व्यक्त किया। उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा क्षेत्र के एक गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल और एक मेजर सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।

नड्डा ने ट्वीट किया, जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में हमारे सैनिकों के सर्वाेच्च बलिदान का दुखद समाचार मिला। मैं शहीदों को नमन करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ईश्वर उनके शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...