back to top

मानव कल्याण और मानव सेवा को समर्पित है ‘हाफ डॉक्टर’

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में पुस्तक विमोचन व नाटक का मंचन

लखनऊ। डॉ संदीप कुमार एवं अजय कुमार अग्रवाल द्वारा क्रमश हिन्दी एवं अंग्रेजी में अच्छे इलाज के 51 नुस्खे एवं हाफ डॉक्टर नामक पुस्तकों का विमोचन एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में किया गया। विमोचन के बाद यायावर रंगमंडल की ओर से नाटक हाफ डॉक्टर का मंचन भी किया गया जिसका लेखन डा. छवि मिश्रा व निर्देशन पुनीत मित्तल ने किया।
पुस्तक विमोचन के अवसर पर यायावर रंगमंडल द्वारा संगीतमय नाटक हाफ डॉक्टर प्रस्तुत किया जा रहा है। इस नाटक का निर्देशन पुनीत मित्तल एवं स्क्रिप्ट लेखन डॉ छवि मिश्रा द्वारा किया गया है। इस नाट्य प्रस्तुति का उद्देश्य अपने पाठकों के हृदय में स्वास्थ्य और रोग ही विषयवस्तु को अंकित करना है। पुस्तकें मानव कल्याण एवं मानव सेवा को समर्पित है।
पुस्तकों में विभिन्न मानव रोगों की विशद विवेचना की गई है। इन पुस्तकों में आधुनिक चिकित्सा पद्धति की विवेचना करते हुए लोक स्वास्थ्य, निवारक चिकित्सा उपचारात्मक चिकित्सा सामुदायिक चिकित्सा, श्वसन रोग, मधुमेह उच्च रक्तचाप, हृदय रोग निद्रा विकार थायराइड विकार, मानसिक विकार, तंत्रिका रोग, रक्त विकार, जठर रोग, कब्जियत, फिश्चुला, फिशर आदि रोगों की व्याख्या करते हुए स्वस्थ जीवन शैली व्यतीत करने के सुझाव प्राय: हर अध्याय में दिए गए है। स्वस्थ जीवन शैली व्यतीत करने में योग-प्राणायाम-व्यायाम का भी महत्व समझाया गया है। भारत की स्वास्थ्य नीति की विवेचना में शासकीय माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखने के उपाय सुझाए गए हैं। पुस्तक में विभिन्न रोगों के इलाज में आधुनिक चिकित्सा में तकनीकी के प्रयोग में टेलीमेडिसिन, इंडोस्कोप, लैप्रोस्कोप, रोबोट इंटरनेट, गूगल ए आई (अक) आदि के बहुआयामी महत्व को रेखांकित किया गया है। पुस्तक में एक अध्याय रोगजनक आचरण को स्पष्ट करते हुए स्वस्थ जीवन शैली के अनुसार जीवन जीने की परिकल्पना संजोयी गयी है साथ ही पुस्तक में दीघार्यु बनते हुए स्वस्थ वृद्धावस्था व्यतीत करने का सुझाव भी दिया गया है।
पुस्तक के कतिपय अध्यायों में नैतिकता का विवरण भी प्रस्तुत किया गया है। उपचार प्रक्रिया में चिकित्सक को गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्ति की चिकित्सा ट्रीएज करते हुए प्राथमिकता के आधार पर ही करनी चाहिए। साथ ही रोगी अधिकार के अध्याय में यह संसूचित किया गया है कि यदि चिकित्सक अथवा अस्पताल द्वारा उसके साथ उचित व्यवहार न किया जाए तो वह अपने अधिकारों से सजग रहकर सरलतापूर्वक उपचार करा सकता है। एक अध्याय मेडीक्लेम पर लिखा गया है कि चिकित्सा में हो रहे अत्यधिक व्यय की प्रतिपूर्ति कैसे की जाए अर्थात मेडीक्लेम पालिसी एवं आयुष्मान भारत के माध्यम से सुझाया गया है कि इलाज में हो रहे अत्यधिक व्यय को कैसे कम किया जा सकता है। पुस्तक पाठक को अच्छा इलाज कराने में सक्षम बनाती है।

RELATED ARTICLES

साल 2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण कि अवधि लगभग 06 मिनट और 23 सेकेंड के लिए मानी जा रहीलखनऊ। साल 2027 में अद्भुत सूर्य ग्रहण लगने जा रहा...

लखनऊ की नीलम को मिला वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज

यह ताज न केवल सुंदरता का प्रतीक हैलखनऊ। राजधानी की नीलम शंखवार को वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज मिला।...

बेंगलुरु में आज से दिखेगा आध्यात्म, संस्कृति व उत्सव का अद्भुत संगम

उत्तर प्रदेश महोत्सव बेंगलुरु के दिल में रंगों को साकार करने के लिए तैयार लखनऊ। जब उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत दक्षिण भारत की युवा...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...