back to top

जमीन शिया बोर्ड को मिलती तो कराते दूसरे राम मंदिर का निर्माण : रिजवी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नियों को दी जा रही जमीन अगर उनके बोर्ड को मिलती तो वह उस पर भी राम मंदिर का निर्माण कराता।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन दिए जाने की मंजूरी के बाद रिजवी ने एक बयान में कहा, शिया मुसलमान रहे मीर बाकी ने अयोध्या में वह ढांचा बनवाया था। अब उसके बदले में सुन्नियों को जमीन मिल रही है तो यह शिया मुसलमानों की ही गलती का नतीजा है।

उन्होंने कहा, अगर यह जमीन आज शिया वक्फ बोर्ड को मिल रही होती तो वहां वह दूसरे राम मंदिर का निर्माण कराता। रिजवी ने कहा, शिया मुसलमानों ने हमेशा सुन्नियों से दबकर अपनी आवाज नहीं उठाई। जब शिया वक्फ बोर्ड ने अपनी बात उच्चतम न्यायालय में रखी तब 71 साल की देर हो चुकी थी।

इसकी वजह से आज 5 एकड़ जमीन जो शिया मुसलमानों की होनी चाहिए थी, वह सुन्नियों को मिल रही है। मालूम हो कि रिजवी गत 9 नवंबर को अयोध्या मामले में फैसला आने से बहुत पहले से ही विवादित स्थल को शिया वक्फ संपत्ति बताते हुए उस पर राम मंदिर का निर्माण कराने के हिमायती रहे हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...