back to top

गुरु नानक देव और कबीर आराधक ही नहीं बल्कि आराध्य थे : प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित

पंजाबी अकादमी की ओर से गुरु नानक देव एवं कबीर के विचारों पर हुई गोष्ठी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी और नेशनल पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से मंगलवार 18 मार्च को नेशनल पीजी कालेज में गुरु नानक देव एवं कबीर के विचारों का भी भारतीय समाज पर प्रभाव विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अकादमी के प्रतिनिधि और कार्यक्रम संयोजक अरविंद नारायण मिश्र ने वक्ताओं को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार विद्वान प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित ने कहा कि मध्यकालीन युग के गुरु नानक जी और संत कबीर के विचार में पूर्ण रूप से समानता थी। उन्होंने जात-पात, ऊंच नीच, पाखंड, आडंबरों का पुरजोर विरोध किया था। गुरु नानक देव और कबीर दोनों ने भारत ही नहीं बल्कि विश्व की एकता को एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। दोनों आराधक ही नहीं बल्कि आराध्य थे।
संगोष्ठी में आमंत्रित वक्ता प्रो. हरि शंकर मिश्र ने कहा कि गुरु नानक देव और कबीर दोनों मध्यकालीन युग के महान संत थे। उनके अनुसार मध्यकालीन युग साहित्यिक दृष्टि से स्वर्ण कालीन युग है। संगोष्ठी में मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढी के विचारों के उपरांत नेशनल पीजी कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. रामकृष्ण ने गुरु नानक और कबीर के जीवन और अध्यात्म को एक दूसरे का पूरक बताया। संगोष्ठी का सफल संचालन वरिष्ठ साहित्यकार रश्मि शील ने किया। इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो देवेंद्र कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो सूर्यप्रसाद दीक्षित, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य प्रो हरिशंकर मिश्र, नवयुग कन्या महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष मेजर डॉ मनमीत कौर सोढी, नेशनल पीजी कालेज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. राम कृष्ण, अकादमी के कार्यक्रम संयोजक अरविंद नारायण मिश्र सहित पंजाबी संगत की उपस्थित रही। इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने यह भी बताया कि गुरु नानक देव और संत कबीर भारतीय संत परंपरा के दो महान व्यक्तित्व हैं, जिनकी रचनाओं ने भारतीय समाज को गहराई से प्रभावित किया। गुरु नानक देव ने सिख धर्म की नींव रखी और अपने उपदेशों के माध्यम से समाज में समानता, भक्ति और सेवा के मूल्यों को स्थापित किया वहीं, संत कबीर ने सामाजिक भेदभाव, अंधविश्वास और रूढ़ियों के विरुद्ध स्वर उठाया। दोनों महापुरुषों ने अपनी वाणी के माध्यम से भारतीय समाज को जागरूक करने का कार्य किया और उनके विचार आज भी समाज में प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। गुरु नानक देव जी के त्रिसूत्रीय सिद्धांत- नाम जपो, किरत करो और वंड छको अर्थात बांट कर खाना, के संदेश से समाज में स्वावलंबन, श्रम की महत्ता और जरूरतमंदों की सहायता की भावना को बढ़ावा मिला।

RELATED ARTICLES

भजन गायक जय पांडे ‘कोकिल’ के सुमधुर भजनों ने समां बांधा

गंगा आरती के साथ सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव अंतरराष्ट्रीय भजन गायक जय पांडे 'कोकिल' और तबला वादक श्रीप्रकाश पांडे ने आयोजन...

उत्कृष्ट कार्य के लिये युवा हुए सम्मानित

रोट्रैक्ट क्लब की 42वां सम्मेलन व अवार्ड समारोहमाही ने किया अभिषेक, सूर्यांश व विशाखा को पुरस्कृतलखनऊ। रोट्रैक्ट क्लब की यहां एक होटल में चली...

देश और समाज के विभिन्न सरोकार गीत संग्रह ‘सारे गीत तुम्हारे’ में समाहित है : अशोक अज्ञानी

गीत संग्रह 'सारे गीत तुम्हारे' का लोकार्पणलखनऊ। प्रांजल पब्लिकेशन्स के तत्वावधान में आज हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में रायबरेली के युवा गीतकार सौरभ...

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...