back to top

यूपी एसएनए की कार्यशाला में इस वर्ष दोगुने हुए प्रतिभागी

पिछले वर्ष यह संख्या करीब 230 थी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यशालाओं में इस वर्ष प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना दिखाई दे रहा है। अकादमी के अनुसार इस बार विभिन्न विधाओं की कार्यशालाओं में कुल 450 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या करीब 230 थी। प्रतिभागियों की बढ़ती संख्या को लेकर अकादमी के अधिकारी भी उत्साहित हैं। इस वर्ष अकादमी ने पहली बार गजल और भजन गायन विधा को कार्यशाला में शामिल किया है। नई शुरूआत को प्रतिभागियों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। केवल गजल और भजन वर्ग में ही करीब 90 प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमें युवाओं, छात्रों और संगीत प्रेमियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही कार्यशालाओं में प्रतिभागियों को संगीत, नृत्य और नाट्य कला की विभिन्न बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सुर, लय, अभिनय, प्रस्तुति और मंच संचालन जैसे विषयों पर अभ्यास कराया जा रहा है। गजल और भजन वर्ग में विशेष रूप से भाव अभिव्यक्ति, उच्चारण और गायन शैली पर ध्यान दिया जा रहा है। अकादमी निदेशक डा. शोभित कुमार नाहर ने कहा कि पारंपरिक कला विधाओं के प्रति युवाओं की रुचि लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि इस बार बड़ी संख्या में नए प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। कार्यशाला के दौरान प्रतिदिन रियाज, समूह अभ्यास और प्रस्तुति सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं ताकि प्रतिभागियों का आत्मविश्वास विकसित हो सके।

RELATED ARTICLES

धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान में सपना गोयल ने दिया नियमित सुंदरकांड पाठ का संदेश

सुंदरकांड से सभी सनातनियों का जीवन बन रहा है सुंदरलखनऊ। अयोध्या जी तीर्थ के राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म...

काकोरी के भगवान पारसनाथ धाम में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

4 से 29 जून तक होगा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया आमंत्रणलखनऊ। परम पूज्य पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर...

हिन्दी प्रेमी न्यायमूर्ति डॉ. शेखर यादव किया गया सम्मानित

बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान डॉ. अमिता दुबे कोलखनऊ। आज लखनऊ के उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में हिन्दी पत्रकारिता की 200वीं...

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम ​सनातन महासभा द्वारा आयोजित 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाबलखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका...

मुख्यमंत्री ने जारी किया श्रीराम कथा के भव्य मंच का पोस्टर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दियालखनऊ। आगामी 1 से 9 जून तक सीतापुर रोड स्थित बृज...

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...