back to top

ऑस्कर की दौड़ से गली बॉय बाहर

लॉस एंजिलिस। निर्देशक जोया अख्तर की गली बॉय ऑस्कर की अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी से बाहर हो गई है। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म टॉप -10 में अपनी जगह बनाने में नाकाम रही, जिसके अगले राउंड में 92वें अकादमी पुरस्कार के लिए वोटिंग होनी थी।

इस श्रेणी में 91 फिल्मों का चयन किया गया था। इस श्रेणी में शीर्ष 10 सूची में जगह बनाने वाली फिल्में पैरासाइट, पेन एंड ग्लोरी, द पेंटेड बर्ड ट्रुथ एंड जस्टिस, लेस मिसरेबल, दोज हू रिमेंड, हनीलैंड, कॉर्पस क्रिस्टी, बीनपोल और अलटांटिका है। अकादमी के 92वें पुरस्कार के लिए नामांकनों का एलान 13 जनवरी 2020 को किया जाएगा।

पुरस्कार समारोह का आयोजन नौ फरवरी, 2020 को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में हॉलीवुड एंड हाइलैंड सेंटर में किया जाएगा। फिल्म गली बॉय के बाहर होने के बाद भारत के एक बार फिर ऑस्कर जीतने की उम्मीद टूट गई है। आखिरी बार 2001 में आशुतोष गोवरिकर की फिल्म लगान ने शीर्ष पांच फिल्मों में जगह बनाई थी।

RELATED ARTICLES

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

शाहरुख खान के मन्नत में घुसा 8 फुट लंबा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

मुंबई। मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आलीशान बंगले ‘मन्नत’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में करीब 8...

‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट

मुंबई। मुंबई में हुई ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की म्यूज़िक लॉन्च के दौरान रॉकिंग स्टार यश ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...