back to top

सितंबर में जीएसटी संग्रह चार प्रतिशत बढ़कर हुआ 95,480 करोड़

नई दिल्ली। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह सितंबर महीने में चार प्रतिशत बढ़कर 95,480 करोड़ रुपये रहा, जो चालू वित्त वर्ष में अब तक किसी एक महीने में किया गया सबसे अधिक जीएसटी संग्रह है। इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था उबरने की राह पर है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2020 का जीएसटी संग्रह पिछले साल के इसी महीने के कुल जीएसटी संग्रह से चार प्रतिशत अधिक है। सितंबर 2019 में जीएसटी संग्रह 91,916 करोड़ रुपये रहा था। इस साल सितंबर में साल भर पहले की तुलना में माल के आयात से एकत्रित कर 102 प्रतिशत और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व संग्रह 105 प्रतिशत रहा है।

बयान में कहा गया, सितंबर 2020 में सकल जीएसटी राजस्व 95,480 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 17,741 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 23,131 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 47,484 करोड़ रुपये (माल के आयात से प्राप्त 22,222 करोड़ रुपये समेत) और उपकर 7,124 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 788 करोड़ रुपये सहित) रहा।

सितंबर 2020 का जीएसटी संग्रह अगस्त 2020 की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक रहा। इससे पहले चालू वित्त वर्ष के दौरान जीएसटी से अप्रैल में 32,172 करोड़ रुपये, मई में 62,151 करोड़ रुपये, जून में 90,917 करोड़ रुपये, जुलाई में 87,422 करोड़ रुपये और अगस्त में 86,449 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।

पीडब्ल्यूसी इंडिया के लीडर (अप्रत्यक्ष कर) प्रतीक जैन ने कहा कि त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ उम्मीद है कि जीएसटी संग्रह में और सुधार होगा। उन्होंने कहा कि ई-चालान जैसे उपायों से भी कर चोरी को रोकने में मदद मिलेगी। शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी के पार्टनर रजत बोस ने कहा, ‘जीएसटी संग्रह में वृद्घि अर्थव्यवस्था के लिए एक उत्साहजनक बात है। उम्मीद है कि त्योहारी सीजन के करीब आने के साथ राजस्व संग्रह में सुधार होता रहेगा।’

डेलॉयट इंडिया के वरिष्ठ निदेशक एम एस मणि ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में जीएसटी संग्रह में चार प्रतिशत की मामूली वृद्धि से संकेत मिलता है कि आर्थिक सुधार की प्रक्रिया चल रही है। कुछ प्रमुख बड़े राज्यों में भी संग्रह में वृद्धि दर्ज की गई है। मणि ने कहा, यदि जीएसटी संग्रह के वर्तमान रुझान जारी रहते हैं, तो हमें आने वाले महीनों में विभिन्न राज्यों में होने वाले अनलॉक संबंधी कदमों और त्योहारी सीजन के आधार पर महत्वपूर्ण वृद्धि की उम्मीद है। ईवाय के टैक्स पार्टनर अभिषेक जैन ने कहा कि अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण हिस्से के संचालन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में सुधार के साथ संग्रह में अच्छी वृद्धि देखी गई है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...