back to top

जीएसटी संग्रह जून में 90,917 करोड़ रहा, पहली तिमाही में घटा राजस्व

नई दिल्ली। सरकार ने जून में जीएसटी से 90,917 करोड़ रुपये एकत्र किए। ये आंकड़ा मई में 62,009 करोड़ रुपये और अप्रैल में 32,294 करोड़ रुपये था। पिछले वर्ष की तुलना में जून 2020 में जीएसटी संग्रह नौ प्रतिशत कम था, जबकि इसमें मई के दौरान 62 प्रतिशत और अप्रैल के दौरान 28 प्रतिशत गिरावट हुई थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान जीएसटी संग्रह में 59 फीसदी की गिरावट हुई।

कोविड-19 महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण ऐसा हुआ, जिसके कारण आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, जून, 2020 में एकत्र सकल जीएसटी राजस्व 90,917 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सीजीएसटी 18,980 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 23,970 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 40,302 करोड़ रुपये (माल के आयात पर जमा किए गए 15,709 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 7,665 करोड़ रुपये हैं।

सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा में राहत दी है। जून 2020 के दौरान अप्रैल, मार्च और यहां तक कि फरवरी के रिटर्न भी दाखिल किए गए। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण चालू वित्त वर्ष में राजस्व प्रभावित हुआ। इसके अलावा सरकार द्वारा महामारी के कारण रिटर्न फाइल करने और करों के भुगतान में राहत देने से भी कर संग्रह कम रहा है।

हालांकि, पिछले तीन महीने के आंकड़े क्रमिक रूप से जीएसटी राजस्व में सुधार को दिखा रहे हैं। बयान के मुताबिक जून में पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक जैसे राज्यों के कर संग्रह में बढ़ोतरी देखी गई। इसके अलावा पूर्वाेत्तर राज्यों जैसे सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में भी इस महीने के दौरान राजस्व में वृद्घि देखी गई।

ईवाई टैक्स के पार्टनर अभिषेक जैन ने कहा कि जीएसटी संग्रह में पहली तिमाही के दौरान साफ तौर पर गिरावट देखने को मिली है, लेकिन जून में सुधार के संकेत देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व में कमी और इसके साथ राज्यों के राजस्व में गिरावट के चलते केंद्र का दायित्व है कि वह राज्यों को क्षतिपूर्ति करे, जो एक चिंता का विषय है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...