back to top

मिशन शक्ति 4.0 को हरी झंडी: सीएम योगी ने कहा-महिला और बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि महिलाएं इच्छा शक्ति और सरकार के समर्थन से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम हैं।

आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित सरकारी पहल के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए चौथे चरण के तहत 15 अक्टूबर से एक अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने अपने आधिकारिक निवास से महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर केंद्रित पहल मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुरुआत की।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि महिलाओं और बेटियों के कल्याण के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली राजधानी में कई स्थानों से गुजरी। महिलाओं के लिए मददगार विभिन्न सरकारी योजनाओं का हवाला देते हुए, आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि इच्छा शक्ति और सरकार तथा प्रशासन के सहयोग से, महिलाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता है।

आदित्यनाथ ने कहा, उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे बड़ा आबादी वाला राज्य है। ऐसे में आधी आबादी के लिए विशेष प्रयास होने चाहिये। मिशन शक्ति के चौथे चरण के तहत रैली की शुरुआत इसे ही दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अक्टूबर से हर शहर, गांव और नगर निकायों के वार्ड में केंद्र और राज्य सरकार की महिला संबंधी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकार की ओर से महिलाओं और बेटियों की रक्षा से संबंधित उठाए गए विभिन्न मुद्दों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा, महिला और बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा। इसको लेकर सख्त आदेश दिए गए हैं क्योंकि सरकार पहले ही लोगों को सुधरने का काफी समय दे चुकी है। वहीं ऐसे लोगों से सख्त से निपटने के लिए थाना स्तर पर कार्वाई का रिकॉर्ड भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाती है, लेकिन जिनके लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है उन्हे इसकी जानकारी ही नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से जरूरतमंद इसका लाभ नहीं उठा पाते, इसलिए प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए जागरूकता रैली की शुरुआत की गयी है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020 में राज्य में मिशन शक्ति का शुरुआती कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाना और उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना था।

उन्होंने कहा, शुरुआत में तीन मुख्य मुद्दों पर केंद्रित यह कार्यक्रम विकसित होकर अब मिशन शक्ति के रूप में पहचाना जाता है। समय के साथ, मिशन को राज्य में प्रमुखता मिली, जिससे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी आई और अपराधियों को सजा मिली।

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति की सफलता का ही परिणाम है कि भारत सरकार ने भी महिला सुरक्षा के लिए अभियान का नाम मिशन शक्ति रखा है, जो यह दर्शाता है कि जब कोई भी पहल समाज में व्यापक जागरूकता का बड़ा माध्यम बनता है तो उसे राष्ट्रव्यापी बनने में देर नहीं लगती है।

यह खबर पढ़े- मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दरोगा, सहयोगी गिरफ्तार, 33 किलो चरस बरामद  

 

RELATED ARTICLES

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

बस अब यह देखना है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा में शामिल होते है : भूपेश बघेल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के दल-बदल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ...

केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।केदारनाथ...

बाराबंकी में शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ के मामले का एसटीएफ जांच करें : इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाराबंकी के सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज में एक शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ में कथित अनियमितताओं की विशेष कार्यबल...